Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चढ़त से पहले रिसॉर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के ताऊ से 17.5 लाख लूटे
    देश

    चढ़त से पहले रिसॉर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के ताऊ से 17.5 लाख लूटे

    adminBy adminDecember 12, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 12 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित होटल ललिता ग्रांट के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे के ताऊ से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग झपटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी कपिल की बारात मथुरा के औरंगाबाद स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट पहुंची थी। बारात चढ़ाई की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे कपिल के पिता परमवीर ने करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एक बैग में रखकर अपने भाई गोपाल सिंह को सौंप दिए थे। गोपाल सिंह यह बैग लेकर होटल ललिता ग्रांट के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि जब तक गोपाल सिंह कुछ समझ पाते और शोर मचाते, तब तक दोनों बदमाश कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो चुके थे।

    लूट की सूचना मिलते ही यूपी डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने टीम के साथ पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। लाखों की इस लूट की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह भी रजवाड़ा रिसॉर्ट पहुंचे और पीड़ित परिवार, विशेषकर गोपाल सिंह और परमवीर से विस्तृत जानकारी ली।

    पुलिस ने बताया कि बैग में शादी की रस्मों के लिए रखा गया नकद और दुल्हन के लिए लाए गए जेवर थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आसपास लगे कैमरों और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.