Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती
    • बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली
    • सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच
    • भाजपा लाएगी कानून का राज, एक माह में जेल में होंगे अपराधी : राजनाथ
    • आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी का आरोप
    • पेशे से संबोधित करना एससी एसटी एक्ट के तहत अपराधन नहींः हाईकोर्ट
    • शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
    • सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट
    देश

    बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट

    adminBy adminNovember 22, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 22 नवंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने नोटिस रिसीव होने के बावजूद मुख्य स्थायी अधिवक्ता आफिस से संपर्क कर अपना जवाब न दाखिल करने पर कड़ा रूख अपनाते हुए बिजनौर जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि वारंट का तामीला कराकर अगली सुनवायी पर जिलाधिकारी कौर की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। मामले की सुनवाई 5 जनवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति जस्टिस मनीष कुमार की एकल पीठ ने विक्रम सिंह की ओर से दाखिल एक अवमानना याचिका पर पारित किया है।

    मामला धामपुर कस्बे के निवासी विक्रम सिंह धनगर से जुड़ा है. विक्रम सिंह धनगर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में धनगर जाति प्रमाण पत्र से संबधित याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई करते हुए लखनऊ बेंच ने डीएम को सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों के आधार पर और समाज कल्याण विभाग की विजिलेंस जांच के बाद मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था, लेकिन इस मामले में डीएम बिजनौर ने बिना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में किए गए आदेशों का संज्ञान लिए रिटायरमेंट से आठ दिन पहले विक्रम सिंह धनगर के खिलाफ जजमेंट करते हुए उनका धनगर जाति का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था.

    इस मामले को लेकर विक्रम सिंह धनगर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील करते हुए डीएम बिजनौर द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी किए बगैर धनगर जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के फैसले को चैलेंज किया. मामले की सुनवाई में नियत तारीखों पर डीएम बिजनौर जसजीत कौर स्वंय कोर्ट में नहीं आकर उनकी जगह जिला समाज कल्याण अधिकारी आ रहे थे. इसे जस्टिस मनीष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए डीएम को अपनी कोर्ट में हलफनामे दाखिल करने के लिए तलब किया था, लेकिन दो तारीख और बीत जाने के बाद डीएम पेश नहीं हुईं.

    हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी
    इस पर जस्टिस मनीष कुमार ने स्टैडिंग काउंसिल से जानकारी ली तो स्टैडिंग काउंसिल ने बताया कि डीएम बिजनौर का कोई जबाव या हलफनामा नहीं आया है और न ही किसी तरह का जबाव दाखिल किया गया है. इस पर जस्टिस मनीष कुमार ने डीएम बिजनौर की लापरवाही मानते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए सीजेएम बिजनौर को डीएम जसजीत कौर को 5 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश करने के निर्देश जारी किए.

    कौन हैं IAS जसजीत कौर?
    जसजीत कौर 2012 बैच की IAS अफसर हैं. वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वालीं हैं. उनका जन्म 14 अक्टूबर 1984 को हुआ था. उन्होंने जीएनडीयू अमृतसर से अर्थशास्त्र में बीएससी और यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से कंप्यूटर साइंस में पीजी की डिग्री हासिल की है. वर्तमान में जसजीत कौर बिजनौर की डीएम हैं. बिजनौर से पहले आईएएस जसजीत कौर की मेरठ में तैनाती थी.

    Allahabad High Court lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती

    March 3, 2026

    बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली

    March 3, 2026

    सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.