Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा में एमजी रोड पर अब नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा
    देश

    आगरा में एमजी रोड पर अब नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

    adminBy adminSeptember 12, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 12 सितंबर। आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों की वजह से शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।
    बैठक में सड़क और फुटपाथ का चाैड़ीकरण करने के साथ ही सिटी बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम को वैकल्पिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रचार-प्रसार कर मथुरा और फिरोजाबाद का रास्ता बताने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक मार्गों को वनवे करने का भी निर्णय लिया गया है।

    एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए भगवान टाॅकीज से लेकर अवंतीबाई चाैराहे तक डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। मार्ग संकरा होने की वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। एक सप्ताह से बाढ़ के कारण यमुना किनारा पर पानी भरने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके निदान के लिए पुलिस आयुक्त ने समन्वय बैठक की।
    उन्होंने बताया कि मेट्रो के डीपीआर में फुटपाथ और सड़क का चाैड़ीकरण शामिल है। इसके लिए मेट्रो के अधिकारियों को सड़क को चाैड़ा करने के लिए कहा गया है। जिन रास्तों पर काम शुरू नहीं हुआ है, उनसे बैरिकेडिंग को हटवाया जाएगा। कई साल पूर्व एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो को रोका गया था। इस कार्य को भी देखते हुए भी इन वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

    नगर निगम आम लोगों की सुविधा के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाएगा। यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी ट्रैफिक ड्यूटी में लगाया जा रहा है जिससे निर्देशों को सख्ती से पालन कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली, राज्य सड़क परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मेट्रो परियोजना, टोरेंट पावर, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।

    agra tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.