नई दिल्ली 15 मई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार को ही फैसला करना है तो सिलेक्शन कमेटी में नेता विपक्ष को रखकर स्वतंत्रता का दिखावा करने की जरूरत क्या है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर की सिलेक्शन कमेटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) शामिल होते हैं, लेकिन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली समिति में कोई स्वतंत्र सदस्य नहीं रखा गया है। कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
हापुड, 15 मई (ता)। हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। आबादी के बीच हो रहे आरा मशीन के संचालन से इलाके के लोग बेहद परेशान हैं। यहां पर अक्सर कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहता है जिसके कारण हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है। यह आरा मशीन काफी शोर करती है जिसके कारण क्षेत्र वासियों का सोना भी दूभर हो रहा है। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गंगा मंदिर के बाहर खुर्जा पेच…
नई दिल्ली/लॉस एंजिल्स, 15 मई (ता)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द पेरेंट ट्रैप’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिंडसे अब अपने करियर में नया मोड़ लाना चाहती हैं। लंबे समय तक रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद वह अब गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज श्काउंट माय लाइजश् को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए क्यों इतना खास है।लिंडसे लोहान ने कहा कि यह मेरी पहली बड़ी स्क्रिप्टेड सीरीज है,…
लखनऊ 15 मई। प्रदेश सरकार ने गुरुवार की शाम 84 सीनियर पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इसमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेटों को बदलने के साथ अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, डा, राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का कुलसचिव भी बदल दिया गया है। उप्र विशेषज्ञ चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड का परीक्षा नियंत्रक भी स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रदीप वर्मा को लखनऊ को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नियुक्त किया गया है। रजनीकांत को शाहजहांपुर, सुमित सिंह को बदायूं, सतीश चन्द्र त्रिपाठी को गाजियाबाद, युवराज सिंह को मुरादाबाद, अमित शुक्ला को आगरा का…
नई दिल्ली, 15 मई (ता)। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। अदालत ने कहा कि यदि चयन समिति में केवल सरकार का प्रभाव रहेगा, तो इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।जस्टिस दीपांकर दत्ता की अगुवाई वाली पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि जब सीबीआई निदेशक की नियुक्ति समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाता है, तो चुनाव आयोग जैसे लोकतंत्र के अहम संस्थान की नियुक्ति प्रक्रिया में…
मेरठ 15 मई (प्र)। हस्तिनापुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से जुड़े मिथक और तमिलनाडु में दो साल पहले गठित हुई पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित नगीना के सांसद व आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर यहां से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। उनकी दावेदारी को लेकर हस्तिनापुर में दीवारों पर नारे लिखे गए हैं। वह कई बार हस्तिनापुर क्षेत्र में सभा भी कर चुके हैं। चंद्रशेखर के गतिविधियों से भाजपा के दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। यहां से 2017 और 2022 में दिनेश खटीक भाजपा से विधायक चुने गए। वह वर्तमान में प्रदेश के जलशक्ति…
मेरठ 15 मई (प्र)। योगी सरकार की माफिया सूची में शामिल पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। फर्जी ढंग से जमानत पाने के मामले में बुधवार रात को एसएसपी अविनाश पांडेय ने इस गैंगस्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एक तरफ पुलिस गैंगस्टर की घेराबंदी में जुटी है, दूसरी ओर उसका सीओ के साथ एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह तत्कालीन सीओ के साथ टशन दिखाकर वीडियो बनवाता नजर आ रहा है। चार साल आठ महीने…
देहरादून 14 मई। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कैंट क्षेत्र में किशन नगर एक्सटेंशन में क्षेत्रीय लोगों के हंगामें के बाद स्कूल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे किराए पर दिए गए कमरों में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को पीड़ित मानते हुए वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। स्कूल के पीछे किराए पर लिए गए जिन कमरों में सेक्स रैकेट चल रहा था,…
मेरठ 14 मई (प्र)। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक आयोजित होने वाली पांचवें चरण की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा” शुरू होगी। बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में आप नेता व कार्यकर्ता पैदल चलकर जनता के हक के मुददे उठाएंगे। पदयात्रा के बारे में गुरुवार को आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया। विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक पदयात्रा के चार चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और जिस प्रकार जनता का…
अभी खाने की थाली की बढ़ी कीमत से संबध्ंा खबर को नागरिक भूला भी नहीं पाए कि चाय की कीमत बढ़ने के नाम पर अमूल दूध और पंजाब में वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए। महंगाई बढ़ रही है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता लेकिन एक तरफ सरकार चाहे वह किसी की भी हो कुछ लोगों को विभिन्न तरीके से मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में कोई कमी नहीं कर रहा है कोई बिजली मुफ्त देने की बात करता है तो कोई राशन या पैसे डलवाने की बात करता है। इन लोकलुभावने वादों को पूरा करने…
