लखनऊ 02 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले दिन गुरुवार की रात 21 आईएएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किया है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाली अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत को सचिव गृह बनाया गया है। राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के पद पर तैनात एसवीएस रंगा राव को प्रमुख सचिव उप्र पुनर्गठन समन्वय, राष्ट्रीय एकीकरण व…
Author: admin
नई दिल्ली 02 जनवरी। देश मेरा बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल के पहले दिन देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसकी तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगले साल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलेट ट्रेन की सवारी करने के लिए अभी से टिकट खरीद लीजिए। पहले चरण में सूरत से वापी के बीच 100 किलोमीटर दूरी में ये ट्रेन चलाई जाएगी। बुलेट ट्रेन में सफर का सपना…
नई दिल्ली 01 जनवरी। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया ₹2,300 तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3,600 प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी और रात भर की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. ट्रेन पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड होगी और इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1…
नई दिल्ली 01 जनवरी। अक्षय कुमार की भांजी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं. उनकी फिल्म इक्कीस आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में सिमर के साथ अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में सिमर और अगसत्य के साथ धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी नजर आए हैं. इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है जिसे लेकर लोग काफी इमोशनल हैं. ये फिल्म श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट की है. फिल्म की रिलीज से पहले सिमर भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. सिमर ने फिल्म के सेट से ढेर सारी फोटोज शेयर…
सिर्फ एआई से बने कंटेट के सहारे एक इंडियन यूट्यूब चैनल ने एक साल में 38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. एआई जनरेटेड कंटेट डालने वाले यूट्यूब चैनल पर की गई एक ग्लोबल स्टडी में सामने आया कि इंडियन चैनल ‘बंदर अपना दोस्त’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा गया. वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म कैपविंग ने अपनी इस स्टडी में एआई से बने वीडियो का स्केल और इम्पैक्ट देखने के लिए दुनिया के 15,000 से सबसे पॉपुलर यूट्यूब चैनल का एनालाइज किया था, जिसमें ‘बंदर अपना दोस्त’ सबसे बड़ा चैनल निकलकर सामने आया. कैपविंग की स्टडी के मुताबिक, इस…
जातिवाद, अमीर गरीब की व्यवस्था को समाप्त कर देश में सर्वधर्म सदभाव के समान गरीब हो या अमीर सब एक समान की भावना को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संघ संचालक मोहन भागवत ने अपने अन्य सहयोगियों के माध्यम से बीते वर्ष में जो हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने और अन्य धर्मों के लोगों को संघ को समझने का मौका देने हेतु जो अभियान चलाया था भले ही उसके कोई बहुत बड़े परिणाम निकलकर ना सामने आए हो लेकिन एक बात कही जा सकती है कि सभी समाज और जातियों के लोग अब ऐसे आयोजन…
आजादी के बाद आई गतिशीलता से जहां हर क्षेत्र में जागरूकता आई और तरक्की की नए मार्ग खुले वहीं वक्त के साथ दौड़ने की जो रफ्तार बढ़नी शुरू हुई तो वो रूकने का नाम नहीं ले रही है। वैसे भी कहते हैं कि हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए। एक फिल्मी गाना भी है चलना ही जिंदगी है रूकना है मौत मेरी। वर्तमान में तो गतिशीलता चरम पर है। समाज के साथ चलने और आगे बढ़ने के दौर में कोई भी नागरिक समय खराब नहीं करना चाहता। ऐेसे में सर्दियों के लगभग तीन माह में पड़ने वाला कोहरे को…
झांसी 01 जनवरी। झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसरों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को चपत लगाए जाने का भी खेल काफी समय से चल रहा था। इसका भंडाफोड़ भी पिछले महीने ही हुआ। उसके बाद से ही सेंट्रल जीएसटी के अफसर सीबीआई के रडार पर आ गए थे। उस दौरान झांसी मंडल में 17 बोगस फर्म पकड़ी गई। साठगांठ करके इनको सिर्फ कागजों में बनाया गया था। इनके सहारे करीब 25 करोड़ रुपये का आरटीसी इनपुट क्रेडिट क्लेम का लेनदेन पकड़ में आया था। अभी तक की छानबीन में इस रैकेट के तार झांसी से लेकर मुरादाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र एवं…
लखनऊ 01 जनवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से…
नई दिल्ली 01 जनवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में धन शोधन से जुड़े मामले में छापेमारी कर 5.12 करोड़ रुपए नकद और 8.80 करोड़ रुपए के जेवरात सहित करीब पचास करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मंगलवार को शुरू हुआ ईडी का यह तलाशी अभियान अभी जारी है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि पांच करोड़ रुपए की नकदी को गिनने के लिए ईडी को कैश काउंटिग मशीनें मंगानी पड़ी। ईडी ने यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी और उनसे जुड़े अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ की है।…
