Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»भारत के Bandar Apna Dost यूट्यूब चैनल ने एआई से वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 38 करोड़ रुपये
    टेक्नोलॉजी

    भारत के Bandar Apna Dost यूट्यूब चैनल ने एआई से वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 38 करोड़ रुपये

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 1, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिर्फ एआई से बने कंटेट के सहारे एक इंडियन यूट्यूब चैनल ने एक साल में 38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. एआई जनरेटेड कंटेट डालने वाले यूट्यूब चैनल पर की गई एक ग्लोबल स्टडी में सामने आया कि इंडियन चैनल ‘बंदर अपना दोस्त’ दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा गया. वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म कैपविंग ने अपनी इस स्टडी में एआई से बने वीडियो का स्केल और इम्पैक्ट देखने के लिए दुनिया के 15,000 से सबसे पॉपुलर यूट्यूब चैनल का एनालाइज किया था, जिसमें ‘बंदर अपना दोस्त’ सबसे बड़ा चैनल निकलकर सामने आया.

    कैपविंग की स्टडी के मुताबिक, इस चैनल पर 2.07 बिलियन व्यूज आ चुके हैं और इसके 2.76 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. अगर कमाई की बात करें तो यह चैनल हर सालाना लगभग 38 करोड़ रुपये कमा रहा है. यह चैनल बंदरों के कैरेक्टर के साथ शॉर्ट वीडियो क्लिप अपलोड करता है. इस चैनल की कामयाबी दिखाती है कि कैसे कम लागत में पूरी तरह एआई से बने वीडियो भी पूरी दुनिया तक पहुंच सकते हैं.

    अगर रिकमंडेशन की बात करें तो यूट्यूब भी एआई से बने वीडियो को खूब रिकमंड करती है. स्टडी के अनुसार, नए यूजर को रिकमंड किए जाने वाले वीडियो में से 20 प्रतिशत एआई स्लोप कैटेगरी में आते हैं. एआई स्लोप उन वीडियोज को कहा जाता है, जो पूरी तरह एआई से तैयार किए जाते हैं और इनमें इंसानी क्रिएटिविटी नहीं या न के बराबर होती है. शॉर्ट्स के मामले में तो एआई वीडियो का दबदबा और भी मजबूत है. किसी नए यूजर को दिखाए जाने वाले पहले 500 शॉर्ट्स में 33 प्रतिशत एआई स्लोप वीडियोज होते हैं. इससे पता चलता है कि यूट्यूब का एल्गोरिद्म ऐसे कंटेट को फेवर कर रहा है, जिसे लोग लगातार देखते रहें, भले ही उसकी क्वालिटी दमदार न हो.

    ai-video tazza khabar tazza khabar in hindi technology youtube
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.