देश में रोज ही कहीं ना कहीं पुलिस और किसी प्रतिनिधिमंडल के बीच किसी क्षेत्र में जाने और रोकने को लेकर विवाद ना होता हो ऐसा लगता नहीं है। वो बात और है कि घटना के हिसाब और उसकी गंभीरता को लेकर प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रदेश या जिले स्तर का हो सकता है। इनमें सांसद और विधायकों के साथ साथ राजनीतिक और सामाजिक दलों के पदाधिकारी या नेता के भी हो सकते हैं। जो भी हो मीडिया की सुर्खियों में इसे लेकर विवाद की खबरें आना कोई बड़ी बात नहीं लगती।सभी जानते हैं कि जिस स्तर की घटना होती है उसी…
Author: admin
सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के शहरों में प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद जितना सामान बड़े ट्रकों में नहीं आता उतना टै्रक्टर ट्रॉलियों और टेपों भरकर बाजारों में घूमते हैं और जाम लगाते हैं। इस बात से कोई अनभिज्ञ नहीं है। बड़े बाजारों के साथ छोटे मोहल्लों में भी यह छोटे ट्रक घूमकर व्यवस्था बिगाड़ते देखे जा सकते हैं मगर पता नहीं मीडिया में रोजाना दो व चार पहिया वाहनों का चालान करने का दावा करने वालों को यह मैजिक और टेपों ट्रक क्यों नहीं दिखाई देते। आम आदमी का मानना है कि जब तक इनके…
नई दिल्ली, 13 जनवरी। टाटा मोटर्स ने अपनी माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को लांच कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाते हैं। कंपनी ने 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत, नए फीचर्स, कलर ऑप्शन, वेरिएंट्स और पावरट्रेन से जुड़ी सभी अहम जानकारियों का खुलासा किया। नई टाटा पंच में नया टर्बाे पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे नए चार प्रीमियम कलर भी मिले हैं। यह कलर सायंटाफिक, कारमल, बंगाल रफ, कूर्ग क्लाउड…
कुत्तों के काटने से घायल हुए और इनके डर से घर से ना निकलने वाले लोगों में आज यह लाइनें पढ़कर कि कुत्ते ने काटा तो राज्य सरकार दे सकती है मुआवजा तथा जो लोग आवारा कुत्तों को लेकर चिंतित हैं वो उन्हें अपने घरों में ले जाएं। वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरू स्वामी की इस दलील कि आवारा कुत्तो का मुददा भावुक है के बाद सामने आई। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रमनाथ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि पालने व खिलाने वाले कुत्तों को अपने…
कुशीनगर 13 जनवरी। कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव के रहने वाले 30 साल के सिकंदर की हैवानियत को जिसने भी देखा और उसके बारे में सुना उनके रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर अलाव के पास बैठी मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका की बेरहमी से हत्या के बाद सिकंदर उनकी खोपड़ी का मांस नोचकर खा रहा था। बीच-बीच में वह मांस के कुछ टुकड़े नीचे फेंक रहा था। यह देख ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद…
मुंबई, 13 जनवरी। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 805 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।फिल्म ‘ धुरंधर’ ने दूसरे सप्ताह…
गोरखपुर 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों के एक पिता ने गुपचुप तरीके से अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और महिला बन गया. विवाह के सात साल बाद जब पत्नी को इस बात की भनक लगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने आव देखा ना ताव, सीधे न्याय मांगने कोर्ट पहुंच गई. पत्नी ने इसे अपने साथ धोखा बताया है. पति से हर्जाने और न्याय की गुहार लगाई है. मामला बांसगांव क्षेत्र का है. पीड़ित पत्नी के अनुसार, उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं…
मुंबई, 13 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर किया है। पुलकित सम्राट हमेशा से नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते आए हैं। अपनी आगामी फिल्म राहु केतु के प्रोमोशन के दौरान भी उन्होंने इस बात पर खुलकर चर्चा की कि दिल्ली, शिमला और नॉर्थ इंडिया के बड़े कैनवस पर रची गई कहानियां क्यों आज भी फिल्ममेकर्स और दर्शकों को उतना ही उत्साहित करती हैं। पुलकित ने अपनी सुपरहिट फिल्म फुकरे का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म की पहचान गढऩे में उसके बैकड्रॉप और लोकेशन…
नई दिल्ली 13 जनवरी। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गिरोहबंद अधिनियम के तहत एक मामले में विधायक अब्बास अंसारी को अंतरिम जमानत देने के अपने पूर्व आदेश की पुष्टि की। अंसारी दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। चित्रकूट जिले के कोतवाली कर्वी थाने में 31 अगस्त, 2024 को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अंसारी और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पिछले साल सात मार्च को शीर्ष अदालत ने अंसारी को इस मामले में छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी…
नई दिल्ली, 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया ऑफिस बन कर तैयार है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि इसी महीने पीएम मोदी अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हो सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में जगह दी गई है। सेवा तीर्थ परिसर विजय चौक के नजदीक रायसीना हिल के नीचे बनाया गया है। इसमें तीन हाई टेक इमारतें हैं जिन्हें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ 1 में…
