Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»‘धुरंधर’ शामिल हुई 800 करोड़ के क्लब में
    एंटरटेनमेंट

    ‘धुरंधर’ शामिल हुई 800 करोड़ के क्लब में

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 13, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 13 जनवरी। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 805 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।
    फिल्म ‘ धुरंधर’ ने दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़ का शानदार कारोबार किया। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म ‘ धुरंधर’ ने 172 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ‘धुरंधर’ ने चौथे सप्ताह में 106.5 करोड़, पांचवे सप्ताह में 51.25 करोड़ का शानदार कारोबार किया। फिल्म धुरंधर छठे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 36वें दिन 3.5 करोड़, 37वें दिन 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
    सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन 6.15 करोड़ की कमाई की। इस तरह 38 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 805 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय बाजार में 800 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म है।उम्मीद की जा रही है कि फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 900 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है।
    यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

    business Desh entertainment Ranveer Singh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026

    होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

    August 11, 2026

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.