रायबरेली, 21 जनवरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गत दिवस अपने गढ़ में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि आरएसएस, नरेंद्र मोदी अंबेडकर और संविधान व गांधी जी की सोच मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जैसा हिंदुस्तान था, वैसा ही हिंदुस्तान आज भी है। किसानों की जमीनें छीनी जा रही है। आपके सारे हक छीने जा रहे हैं। योजनाएं छीनी जा रही हैं। योजना और उनका पैसा अदाणी व अंबानी को दिया जा रहा है। आपकी जमीन भी उनके हवाले की जा रही है। आप भुखमरी की ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की…
Author: admin
नई दिल्ली, 21 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज में यह साबित किया है कि हार्ट अटैक के बाद दिल अपनी मांसपेशियों की कोशिकाओं को दोबारा बना सकता है। यह पहली बार है जब इंसानों के दिल की मांसपेशियों में इस तरह दोबारा बनने की प्रक्रिया देखी गई है। पहले ऐसा केवल चूहों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया था। शोध में पाया गया कि हार्ट अटैक के बाद दिल के कुछ हिस्सों में स्थायी घाव रह जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद नई कार्डियक मसल सेल्स बनती हैं। इससे संकेत मिलता है कि क्षतिग्रस्त हृदय ऊतक में…
पीलीभीत, 21 जनवरी। प्रदेश में इन दिनों कफ सिरप को लेकर प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर छापेमारी जारी है तो वहीं दूसरी तरफ नकली कफ सिरप बनाने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पीलीभीत जिले में कफ सीरप बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह फैक्ट्री एक झोलाछाप डॉक्टर चल रहा था, जिसने कफ सीरप बनाने का फार्मूला यूट्यूब से सीखा था।पुलिस ने इसके पास से सैकड़ों की संख्या में कफ सिरप की शिशियां भी बरामद की हैं। पीलीभीत के घुंघचाई…
लखनऊ, 21 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी सांसदों को निर्देश दिए कि वे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से दिन-रात मेहनत करें और अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करें।उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा दिलाकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस पार्टी मुख्यालय में अपने लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ मंथन किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि लोकसभा के उनके 37 सांसद 2027…
रायपुर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने बड़ा फैसला लिया है। जहां समाझ में बढ़ती कुरीतियों के देखते हुए प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वहीं साहू समाज के बच्चों और युवाओं के लिए संस्कार शिविर आयोजित कर अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की सलाह दी है।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज में बढ़ती दिखावटी संस्कृति और अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अहम निर्णय लिया है। साहू संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्षों की…
लखनऊ, 21 जनवरी। जौनपुर से सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी देशराज सिंह की कानपुर रोड स्थित 100 करोड़ रुपये कीमत की भूमि अब सरकारी हो गई है। इसे आयकर विभाग ने मार्च, 2023 में बेनामी संपत्ति निषेध अधिनियम के तहत जब्त किया था। विभाग के आदेश को नई दिल्ली स्थित निर्णायक प्राधिकारी ने सही पाया है। अब आयकर विभाग इस संपत्ति को अपने कब्जे में लेने के बाद नीलाम कर सकता है।आयकर विभाग को इस संपत्ति के बारे में देशराज सिंह के कानपुर स्थित आवास पर मई, 2022 में मारे गए छापे के दौरान सुराग…
देवप्रयाग, 21 जनवरी। उत्तराखंड के देवप्रयाग स्थित पंतजलि गुरुकुलम, मूल्य ग्राम ने राज्य स्तरीय संस्कृत शास्त्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। यह प्रतियोगिता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा देवप्रयाग परिसर में आयोजित की गई थी।सम्पूर्ण राज्यों के सभी संस्कृति महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़कर संस्कृत की राज्य स्तरीय शास्त्र स्पर्धा में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाला गुरुकुल बना पतंजलि गुरुकुलम्, देवप्रयाग। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा देवप्रयाग परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में पतंजलि गुरुकुलम् मूल्या ग्राम, देवप्रयाग की छात्राओं ने 18 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अत्युत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 प्रतियोगिताओं…
नई दिल्ली 21 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि लावारिस कुत्तों के मामलों में हमारी पिछली टिप्पणियों को लेकर गलतफहमी में न रहें, हम इस मामले को लेकर गंभीर हैं। अदालत ने कहा कि लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वालों की जवाबदेही तय करेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि अदालत द्वारा पिछली सुनवाई पर की गई टिप्पणियां शायद व्यंग्य में की गई थीं। भूषण ने अदालत की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें कहा गया कि लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने…
स्वस्थ रहने के लिए हम अक्सर दूध को कैल्शियम और संतरे को विटामिन-सी का सबसे बड़ा स्रोत मानते हैं। लेकिन पोषण की दुनिया में अब एक नया ‘सुपरफूड’ तेजी से उभरा है, जो इन दोनों पारंपरिक स्रोतों को पीछे छोड़ रहा है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केल एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है जिसमें दूध से अधिक कैल्शियम और संतरे से कहीं ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है।पोषण का खजाना: क्यों है यह सुपरफूड?केल केवल एक साधारण सब्जी नहीं, बल्कि विटामिन और मिनरल्स का प्राकृतिक मिश्रण है। इसके पोषक तत्वों पर एक नजर डालें-कैल्शियम की भारी मात्रा – हड्डियों और दांतों की मजबूती…
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में बीते दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान हेतु उनके बताए स्थान पर ना जाने देने के बाद उत्पन्न विवाद के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मैं मेले में तो रहूंगा लेकिन घाट पर नहीं जाउंगा। आज मेला प्राधिकरण द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक नोटिस देकर कहा गया है कि वो २४ घंटे में साबित करें कि ज्योतिष पीठ के वो शंकराचार्य हैं। इस पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वह भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे। यह तो रही मेला प्रशासन व स्वामी जी के बीच के…
