रायबरेली, 21 जनवरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गत दिवस अपने गढ़ में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि आरएसएस, नरेंद्र मोदी अंबेडकर और संविधान व गांधी जी की सोच मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जैसा हिंदुस्तान था, वैसा ही हिंदुस्तान आज भी है। किसानों की जमीनें छीनी जा रही है। आपके सारे हक छीने जा रहे हैं। योजनाएं छीनी जा रही हैं। योजना और उनका पैसा अदाणी व अंबानी को दिया जा रहा है। आपकी जमीन भी उनके हवाले की जा रही है। आप भुखमरी की ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों और मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अदानी और अंबानी की सरकार से कोई फायदा नहीं होने वाला है। मनरेगा के मजदूर यहां आए हैं। आपको घबराना नहीं है। कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम केंद्र सरकार की योजना को सफल नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा योजना को मिटाने की जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ पूरे देश में पार्टी लड़ाई लड़ेगी।
राहुल गांधी ने एक दिवसीय दौरे पर सुबह सबसे पहले भुएमऊ गेस्ट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात किया। यहीं पर सांसद निधि से कराए गए दो करोड़ 61 लाख रुपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 50.39 लाख रुपये के आठ कार्यों का शिलान्यास किया। राहुल गांधी ने आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के आनंद नगर स्थित घर पहुंचकर दामाद ओम प्रकाश सोनकर, बेटी पूर्णिमा सोनकर को आशीर्वाद दिया। दोनों की हाल में ही शादी हुई है। रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के जरिए मोदी सरकार को घेरा।
उमरन गांव में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के दौरान भी राहुल गांधी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा हमारी तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो कांसेप्ट था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको फाइनेंसियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए। उस दौरान दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं, उनके लिए मिनिमम वेज बने। जिससे कम कहीं भी किसी को वेज न मिले।
नरेंद्र मोदी यह नहीं चाहते हैं। वह पावर को पावर कांसेप्टेड करना चाहते हैं। वह पावर को अपने हाथों में लेना चाहते हैं और ब्यूरोक्रेसी के हाथों में डालना चाहते हैं। वह गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मुख्य बात यह नहीं है कि मनरेगा का नाम बदला गया है, लेकिन नाम बदल कर गांधी जी का अपमान जरूर किया गया है। उससे बड़ी बात है कि जो गरीब जनता है, उससे प्रोटेक्शन हटा दिया गया है। हमारी थर्ड टर्म गवर्नमेंट की जो सोच थी, उसकी जड़ को काटा गया है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जो मजदूरी करते हैं, उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा धन अदाणी और अंबानी को दिया जाए। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश की जनता का पैसा खींचकर अदानी और अंबानी को देने में लगे हैं।
Trending
- यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
- 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
- सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
- कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
- तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
- चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
- हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
- 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती

