Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो बंदियों को जेल से भगाने के प्रयास में दो सिपाही गिरफ्तार
    देश

    दो बंदियों को जेल से भगाने के प्रयास में दो सिपाही गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 6, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 06 अक्टूबर। कविनगर थाना पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाहियों सचिन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बंदी को भगाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। जिन बंदियों को भगाने का प्रयास किया उनमें एक आरोपित वंश लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद हैं। दूसरा अरोपित बिजेंद्र हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में मार्कशीट और डिग्री के फर्जीवाड़े के आरोप में जेल बंद है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    जानकारी के मुताबिक, राहुल 2015 व सचिन 2016 बैच के सिपाही हैं। सचिन और राहुल की पूर्व में बंदियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वह बिजेंद्र को कई बार जेल से कोर्ट में पेशी पर ले जा चुका है। तभी सिपाहियों की उससे जान-पहचान हो गई थी। पेशी के दौरान बिजेंद्र व वंश ने सिपाहियों को लालच दिया था। शनिवार को सचिन और राहुल कागजात लेकर जेल में पहुंचे थे। दोनों सिपाही जेल से हवालात में बंदियों की पेशी ड्यूटी पर तैनात थे। 4 अक्टूबर को ये दोनों डासना जेल पहुंचे और वहां मौजूद 6 बंदियों में से केवल एक बंदी बिजेंद्र को नोएडा पेशी पर ले जाने की ज़िद करने लगे। इस पर जेल अधीक्षक को शक हुआ और जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि दोनों सिपाही निजी गाड़ी से बंदी को लेने पहुंचे थे और उस दिन गौतमबुद्धनगर पेशी के लिए उनकी कोई आधिकारिक रवानगी पुलिस लाइन के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं थी। मामला संदिग्ध लगने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

    इसके बाद RI पुलिस लाइन ने कविनगर थाने में दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सिपाही सचिन और राहुल कुमार ने वंश नामक बंदी को भगाने की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

    सिपाही सचिन पुलिस लाइन में गणना मुंशी है। उसकी ड्यूटी आमतौर पर जेल से बंदियों को पेशी पर ले जाने के लिए नहीं लगती थी। इसके बाद भी वह बंदियों को पेशी पर ले जाने के लिए जेल गया था। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। बिजेंद्र मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। उसका नाम ग्रेटर नोएडा में बाइक बोट की धोखाधड़ी में भी आया था। जबकि वंश गिरधरपुर थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। वंश पर मारपीट चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि धारा में चार मुकदमे दर्ज हैं।

    एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया रिजर्व पुलिस लाइन्स गाजियाबाद के आर आई द्वितीय चन्द्रभान सिंह द्वारा थाना कविनगर पर एक तहरीर दी गई कि पुलिस लाइन्स में नियुक्त दो आरक्षी सचिन कुमार एवं राहुल कुमार के द्वारा डासना जेल पर जाकर दो अभियुक्त विजेन्द्र एवं वंश को भगाने का प्रयास किया गया। इस सूचना पर थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा दोनों अभियुक्तों को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi Two constables arrested uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.