Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, सरकार ने बनाई जांच कमेटी
    देश

    जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, सरकार ने बनाई जांच कमेटी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 6, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर 06 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आईसीयू की पड़ताल शुरू कर दी है. रविवार रात को आग लगने से अब तक कुल 8 मरीजों की जान चली गई है. इस अग्निकांड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तक की तस्वीर सामने आई थी. मृतकों के परिजन न्याय की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो फायर एक्सटिंग्विशर सही ढंग से काम कर रहे थे और न ही अस्पताल प्रशासन ने मरीज को आईसीयू से बाहर निकालने में मदद की. यहां राजनेता आकर के सिर्फ तस्वीर खिंचवाने का काम कर रहे हैं, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे.

    पूरे अग्निकांड के बीच जब वार्ड में धुआं फैल गया और लपटे तेज होने लगी, उसे स्थिति में लगभग आधे घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने खिड़कियों के कांच तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला. कुछ परिजन अपने मरीज को लेकर बेड सहित अस्पताल के बाहर सड़क पर पहुंच गए. इस दौरान अपने पुलिसकर्मी हरिमोहन ने पूरा मंजर बयान किया और बताया कि किस तरह से सभी ने जान को दाव पर लगाकर इस जगह से कुछ मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की थी.

    एसएमएस हादसे में मरने वालों में पिंटू निवासी सीकर, दिलीप निवासी आंधी जयपुर, श्रीनाथ निवासी भरतपुर, रुकमणि निवासी भरतपुर, खुरमा निवासी भरतपुर, बहादुर निवासी सांगानेर जयपुर, सर्वेश देवी और दिगंबर वर्मा के नाम शामिल हैं।

    सोमवार सुबह एसएमएस अस्पताल पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक नारायण ने बताया कि रात 11:45 बजे आग लगने के बाद उन्हें जब पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली थी, तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए थे. इस दौरान जब वार्ड के बाहर पहुंचे, तो वार्ड में लगी आग के कारण आईसीयू में विषाक्त गैस का रिसाव होने लग गया था. ऐसे में किसी का भी सीधे तौर पर आईसीयू में दाखिल होना संभव नहीं था. बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से खिड़की के कांच तोड़कर लोगों को रेस्क्यू किया गया.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि ने घटना में जांच के लिए एक समिति बनाई गई है. समिति की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान करेंगे. यह समिति आग के कारणों, अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया, ट्रॉमा सेंटर और एसएमएस अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था, आग लगने की स्थिति में मरीजों की सुरक्षा और निकासी और भविष्य में ऐसी आग की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अस्पताल को सुरक्षित रखने के उपायों की जाँच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर, राजस्थान के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने के बाद 8 लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है। उनके एक्स अकाउंट पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा-
    “जयपुर, राजस्थान के अस्पताल में आग की त्रासदी के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    jaipur rajasthan sms-hospital-fire tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.