Author: admin

लखनऊ 16 फरवरी। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। फरवरी के अंत तक यूपी से ठंड पूरी तरह…

Read More

बाराबंकी 16 फरवरी। यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान सात फेरे पूरे होने के बाद पता चला कि दूल्हा किन्नर (ट्रांसजेंडर) है। यह खुलासा किन्नर समुदाय के लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में हंगामा मच गया। बाराती डरकर भागने लगे और दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को रोक लिया। आखिरकार पुलिस के आने पर पंचायत हुई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे…

Read More

नई दिल्ली, 16 फरवरी। निसान मोटर इंडिया कल 17 फरवरी को सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार ग्रेवाइट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की नई 7-सीटर मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) भारत में रेनो ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल 6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस को टक्कर देगी।निसान ने नई एमपीवी का फर्स्ट लुक (18 जनवरी) रिवील किया था। ये रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और भारत में डेवलप की गई है। कार में डिजिटल क्लस्टर और सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।ये बजट 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में निसान की नई एंट्री…

Read More

कांग्रेसी हो या कोई और टीपू सुल्तान की प्रशंसा करें तो किसी को भी कोई ऐतराज नहीं है लेकिन महान पराक्रमी और देशभक्तों के प्रेरणास्त्रोत शिवाजी महाराज से उनकी बराबरी किया जाना उचित नहीं है। बताते चलें कि बीते दिनों मालेगांव महानगर पालिका के मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने से शुरु हुआ विवाद धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है। और देशभक्त चाहे भाजपा हो या कांग्रेस बसपाई हो या सपाई सबने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन के द्वारा टीपू सुल्तान की बराबरी शिवाजी महाराज से किए जाने की निंदा की जा रही है। भाजपा नेता आचार्य…

Read More

जैसे जैसे समाज में जागृति आ रही है और शिक्षित होकर युवा उच्च पदों पर आसीन होने के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मोटी तनख्वाह प्राप्त कर रहे हैं तब से धीरे धीरे समाज में उन्हें सम्मान देने की व्यवस्था शुरु हुई। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। जब एक जगह कुछ होता है तो फिर वो हर क्षेत्र में पैर पसारने लगता है। ऐसा ही पिछले कुछ दशक से देशभर के छोटे बड़े स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर आगे पढ़ने वालों के आपसी मिलन और मोहब्बत की डोर मजबूत करने के लिए कॉलेजों में पुरातन छात्र मिलन एल्युमिनाई मीट होने…

Read More

कोलंबो में टी २० विश्वकप में ईशान किशन की ७७ रन की पारी ने भारत की पाक पर बादशाहत बरकरार रखी। देशभर में इस शानदार जीत का जश्न मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर के प्रसाद में रुप में भारत को मिली यह जीत अपने आप में महत्वपूर्ण है और खेल प्रेमियों को आनंद प्राप्त कराने में सक्षम रही। लगातार इस तीसरी जीत ने भारत को सुपर आठ में पहुंचा दिया। जीत का मैच शुरु होते ही देशवासियों को इंतजार रहा। बच्चों से लेकर बड़ों तक पाक को हराने पर पर पूरा देश खुशी से झूम…

Read More

मुंबई, 16 फरवरी। फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘हीर रांझा’ ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी। पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, ‘हीर रांझा’ को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा।यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। जैसे ही…

Read More

मुंबई, 16 फरवरी। नवोदित अभिनेत्री हिया के डेब्यू म्यूजिक वीडियो शर्माना को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रिलीज कर दिया है। गाने के अनावरण पर अक्षय कुमार ने खास तौर पर मौजूद रहकर नई कलाकार हिया को अपना समर्थन दिया। के सेरा सेरा द्वारा प्रस्तुत और सिंगर-कंपोजऱ-डायरेक्टर रामजी गुलाटी द्वारा निर्मित शर्माना को भारत का पहला ऐसा म्यूजक़ि वीडियो माना जा रहा है, जिसे पूरी तरह वर्चुअल स्टूडियो और एआई इंटीग्रेशन के साथ शूट किया गया है। यह प्रोजेक्ट तकनीकी रूप से जितना खास है, उतना ही हिया के लिए एक बड़ा लॉन्च प्लेटफॉर्म भी साबित हुआ है, जहाँ…

Read More

नई दिल्ली 16 फरवरी। नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल की पहली खगोलीय घटना होने जा रही है. बता दें कि साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी 2026, यानी की कल लगने जा रहा है. ये एनुलर सूर्यग्रहण होगा, जिसमें सूर्य कंगन की तरह दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सूरज के लगभग 96% हिस्से को ढक देगा. लेकिन इस दौरान किनारों पर आग की तरह चमकती हुई एक पतली सी अंगूठी दिखाई देगी. नए साल का पहला सूर्यग्रहण लगने में अब बस कुछ ही घंटे…

Read More

प्रयागराज 16 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद परिवार न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश की ओर से पारित आदेश को चुनौती देने वाली पति की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-125 का उद्देश्य केवल पत्नी को आर्थिक संकट से बचाना ही नहीं, बल्कि उसे पति की हैसियत के अनुरूप सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित करना है। परिवार न्यायालय ने पति को आवेदन की तिथि से पत्नी को 15,000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देने का निर्देश दिया था। पति की ओर से दलील दी गई कि…

Read More