ढाका 17 फरवरी। बांग्लादेश में मंगलवार को ऐतिहासिक बदलाव के साथ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. अब बांग्लादेश की कमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संभालेंगे. वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने हैं. आम चुनावों में बंपर जीत के साथ ही वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह इस पद को संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे हुआ. उनको राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई. तारिक के साथ नई सरकार…
Author: admin
नई दिल्ली, 17 फरवरी। कई लोगों की आदत होती है कि वे काम खत्म होते ही लैपटॉप या फोन से पेन ड्राइव सीधा खींच कर निकाल लेते हैं। हममें से ज्यादातर लोग पेन ड्राइव को सिस्टम से अलग करने से पहले इजेक्ट का बटन दबाना जरूरी ही नहीं समझते। अगर आपकी भी आदत ऐसी ही है, तो बता दें कि इससे आपकी पेनड्राइव और डेटा के साथ-साथ फोन और लैपटॉप भी खराब हो सकता है।दरअसल जिस समय आपकी पेन ड्राइव सिस्टम (लैपटॉप या फोन) से कनेक्ट होती है, तो वह उस समय सिस्टम का ही हिस्सा बनकर काम कर रही…
केरल में एक कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यहां कांग्रेस नहीं जीतेगी क्योंकि उसके नेता कम्यूनिस्टों से कम आपस में ज्यादा लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए कुछ भी हो मैं नेहरुवादी, राजीवगांधी वादी हो सकता हूं मगर राहुल वादी नहीं। मणिशंकर अय्यर हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। उनके इस बयान से पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह उनकी निजी राय है पार्टी का हिस्सा नहीं। पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर पार्टी में नहीं है ऐसे में उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अब अगर…
संयुक्त परिवार यानि कुटुंब की परिभाषा समझाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि एक छत और चारदीवारी में रहने से कुटुंब नहीं बनता। इसके लिए अपनेपन के भाव जरुरी है। हम इस परंपरा को निभा रहे हैं क्येांकि पश्चिम की तरह व्यक्ति को परिवार से ऊपर हमारे यहां नहीं रखा जाता। कुटुंब व्यवस्था सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कहा कि परिवार की अगली पीढ़ी को संस्कारिक व पारिवारिक बनाने की पहली पाठशाला कुटुंब ही है।शायद इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मोहन भागवत द्वारा एक खबर के अनुसार कहा गया कि सभी दलों के कार्यकर्ताओं को…
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाया, पति ने प्रेमिका के साथ षडयंत्र कर पत्नी को मरवा दिया, मां सुपारी देकर बेटे को मरवा रही है और छोटे बच्चों को भी मरवाने में अब लोग झिझक नहीं रहे हैं। ऐसा क्यों है यह तो अब जिम्मेदार और समाज के लोगों को सोचना होगा। मगर मुझे लगता है कि लोकसेवा आयोग की पीसीएस २०२४ की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के लिए जा रहे इंटरव्यू में अन्य बातों के साथ ही सवाल पूछे जा रहे हैं कि नीला ड्रम। इस इंटरव्यू में नीले ड्रम से संबंधित जो सवाल पूछे…
नई दिल्ली, 17 फरवरी। सुंदरवन की घनी झाड़ियों और दलदली जमीनों पर बसने वाले परिवारों के लिए रात का सन्नाटा टाइगर के खौफ का पर्याय है। दक्षिण 24 परगना के गांवों में एक दहाड़ से दहशत का माहौल बन जाता है। लेकिन, अब इन सहमी हुई बस्तियों में ‘स्मार्ट बिजूका’ के रूप में उम्मीद की किरण जगी है। 024 में अब तक करीब 15 बार टाइगर जंगल से निकलकर बस्तियों में घुसे हैं, जबकि पिछले साल यह गिनती सिर्फ 2 थी। भारतीय सुंदरवन में टाइगर की तादाद अब 101 के करीब पहुंच गई है, जो इस इलाके की वहन क्षमता…
मुंबई, 17 फरवरी। जानेमाने पार्श्वगायक दर्शन रावल का आने वाला गाना ‘साथिया’ ऑफिशियल रिलीज़ से पहले ही फैंस के दिलों को छू चुका है। दर्शन् रावल ने हाल ही में इस गाने को स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया, जिससे दर्शकों को 25 फरवरी को होने वाली रिलीज़ से पहले ही इसकी एक खास झलक मिल गई। दर्शन रावल ने परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि साथिया ने कल रात स्टेज पर अपनी जर्नी शुरू की अविस्मरणीय। अभी भी उस एहसास से बाहर नहीं आ पाया हूँ। साथिया, 25 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है। इसके…
नई दिल्ली 17 फरवरी। दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म YouTube अगर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसके यूजर्स को काफी बुरा लगता है. जानकारी के सामने आ रही है, कुछ ऐसा ही पिछले कुछ समय से हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म में काफी दिक्कतें आ रही हैं. और ऐसा लगता है कि इसे जानबूझकर किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में, YouTube सबरेडिट पर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, कि YouTube वीडियो पर कमेंट्स ब्लॉक हो रहे हैं. इन रिपोर्ट्स की माने, तो यूज़र्स को एक मैसेज दिखता…
मुंबई, 17 फरवरी। विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के सपोर्ट से बनी ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है। 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है।ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती हैरू जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों…
गुवाहाटी, 17 फरवरी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गत दिवस राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। उनके त्यागपत्र की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की। बोरा को मनाने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष…
