भोजपुर 10 सितंबर। मध्य प्रदेश की भोजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट की तरफ से ये वारंट मंगलवार शाम को जारी किया गया है. विधायक के खिलाफ 420, 409,120B के तहत यह वारंट जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सुरेंद्र पटवा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने लिए 16 सितंबर तक का समय दिया है. सुरेंद्र पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं. उनके परिवार का इंदौर में सालों से कारोबार चल रहा है.…
Author: admin
बड़ौत/दाहा,10 सितंबर। बागपत के टीकरी कस्बे में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के विवाद में मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। एक साथ चार मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टीकरी कस्बे का रहने वाला विकास कश्यप पेशे से ड्राइवर है और दिल्ली में टूरिस्ट बस चलाता है। उसने कई साल पहले पंजाब के जालंधर की रहने वाली तेज कुमारी से…
देहरादून, 09 सितंबर। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का किराया महंगा हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। किराये की नई दरें 15 सितंबर से संचालित होने वाली हेली सेवा पर लागू होंगी। इस साल दो मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा…
नई दिल्ली 09 सितंबर। सिकंदर की असफलता के बाद सुपरस्टार सलमान खान के करियर के तार आने वाली मूवी बैटल ऑफ गलवान से जुड़े हुए हैं। निर्देशक अपूर्व लखिया ने हाल ही में इस वॉर ड्रामा फिल्म का एलान किया था। बीते दिनों से लगातार सलमान की इस अपकमिंग मूवी की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आ रहे थे। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें आर्मी की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है। उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी लगी हुई है, जो यह बताती है कि वह किसी सैन्य…
मंडी 09 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बीच दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला मंडी में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक और मेडिकल कॉलेज चंबा को बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल मिली है। प्रशासन ने एहतियातन पूरा परिसर खाली करवाया दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल दौरे के बीच इस तरह धमकी से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।नेरचौक में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में आज के लिए कक्षाएं भी निलंबित कर दी…
शामली 09 सितंबर। उपभोक्ता का मीटर खराब होने पर ऊर्जा निगम ने शिकायत के आधार पर मीटर को उतार लिया था। मीटर सीलिंग का प्रमाण पत्र लेने के साथ ही उपभोक्ता द्वारा अंतिम रीडिंग का बिल भी जमा किया गया थथा। बावजूद इसके उपभोक्ता को गलत बिल भेज दिया। उपभोक्ता के दायर वाद पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने सेवा में कमी का दोषी मानते हुए अधिशासी अभियंता द्वितीय पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शामली के मुहल्ला रेलपार निवासी सत्येंद्र ने 15 नवंबर 2019 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया…
नई दिल्ली 09 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक आरोपी से कहा कि वह पूरी सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली को बर्बाद कर रहा है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश में दिसंबर 2024 में हुई सीटीईटी (सीटीईटी) परीक्षा में अपने स्थान पर किसी और को बैठाया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘मुन्ना भाई अंदर रहना चाहिए।’ यह टिप्पणी 2003 की बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की ओर इशारा करती है, जिसमें अभिनेता संजय दत्त ने मुन्ना भाई का किरदार निभाया था और परीक्षा में अपने स्थान पर किसी और…
लखनऊ 09 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 अलग-अलग लोग नौकरी करते मिले. हालांकि आधार कॉर्ड नंबर सबका अलग-अलग है. सभी के पिता का नाम समान है. और तो और 2016 से ही सभी वेतन भी ले रहे हैं. इसका खुलासा आरटीआई से हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. अब तक सामने आया है कि स्वास्थ्य विभाग में एक एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का कुल 6 लोगों ने इस्तेमाल किया और कूटरचित दस्तावेज लगाए. सभी 6 को आरोपी बनाते हुए निदेशक पैरामेडिकल डॉ. रंजना…
लखनऊ,09 सितंबर। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से पूछा है कि राजनीतिक दलों द्वारा जाति आधारित रैलियों को रोकने के 11 जुलाई 2013 के आदेश का अनुपालन कैसे किया गया। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए केंद्र सरकार से भी जातीय रैलियों के सम्बंध में उसका पक्ष पूछा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पिछले 10 सालों में हुई जातीय रैलियों का विवरण मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई…
लखनऊ 09 सितंबर। पुलिस विभाग में तबादला का सिलसिला जारी है। बीते दिनों डीजी के पद पर प्रोन्नति के बाद राजीव सब्बरवाल को डीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण बनाया गया है। इसके साथ उनके पास डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा के.सत्यनारायण को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएसी में तैनात रहे एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा बनाया गया है। दो आइजी व दो डीआईजी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शासन ने अपर पुलिस…
