Author: admin

नोएडा 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सरकार बेहतर कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है. सरकार का प्लान है कि यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने का जाए. इसके लिए जमीन खरीद के लिए सरकार ने बजट भी पास कर दिया है. यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) को 1204 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है. नोएडा में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार योजना बनाकर तेजी से काम कर रही है. सरकार ने…

Read More

लखनऊ, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 10वें बजट को पारित कराने से पहले शुक्रवार को विधानसभा में महिलाओं, युवाओं, किसानों और शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के लिए कई चुनावी लोकलुभावन घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ा कर 18 हजार रुपये करने के साथ ही अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार रुपये बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से दिया जाएगा। यह लाभ प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्रों और 27 हजार अनुदेशकों को मिलेगा। एआई ‘न्यू आयल’ बनेगामुख्यमंत्री विधानसभा में…

Read More

प्रयागराज 21 फरवरी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सार्वजनिक जनसुरक्षा को सर्वाेपरि मानते हुए महत्वपूर्ण फैसला दिया है कि यदि कोई भवन जर्जर और खतरनाक स्थिति में है तो उसके ध्वस्तीकरण में किरायेदार बाधक नहीं बन सकते। उन्हें भवन खाली करना होगा, व्यक्तिगत अधिकार सार्वजनिक हित के अधिकार पर प्रभावी नहीं होंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में प्रशासन को वैधानिक अधिकारों के तहत तुरंत कार्रवाई करने की छूट है। यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने मुक्तेश्वर महादेव मुक्तेश्वरी दुर्गा धर्मार्थ सेवा समिति वाराणसी व अन्य की याचिका पर दिया है। वाराणसी के…

Read More

वाराणसी 21 फरवरी। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन और रंगोत्सव के बीच चंद्रग्रहण के कारण तिथि और मुहूर्त को लेकर विशेष स्थिति बन गई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार होलिका दहन दो मार्च की रात्रि में होगा, जबकि रंगोत्सव ( धुरड्डी) तीन मार्च के बजाय चार मार्च को मनाया जाएगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दो मार्च को शाम 5:21 बजे से शुरू होकर तीन मार्च को शाम 4:34 बजे तक रहेगी। होलिका दहन पूर्णिमा की रात्रि में किया जाता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा…

Read More

सरकार हर स्तर की शिक्षा को जितना सुविधाजनक और आम आदमी की पहुंच में पारदर्शी बनाने के प्रयास कर रही है उतना ही इस संदर्भ में पढ़ने को मिलने वाली खबरों से जो पता चलता है उससे लगता है कि स्कूलों को कमाई का अड्डा बनाने में लगे कुछ सफेदपोश शिक्षा माफिया और उनके संस्थानों में क्या गतिविधियां चल रहीं हैं हापुड़ की मोनार्ड यूनिवर्सिटी के बाद अब आठ राज्यों के बीस फर्जी विश्वविद्यालय की संख्या बढ़कर अब ३२ हो गयी। एक खबर के अनुसार इनके हौंसले कितने बुलंद हैं कि फर्जी विद्यालयों के साथ ही अब इनके और के…

Read More

पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता बनाये रखने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकारों के साथ ही समाजसेवी संगठन और इस क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ भी भरपूर तरीके से कर रहे है लेकिन यह समस्या है कि सुरसा के मुंह की भांति बढ़ती ही जा रही है। सरकार हर वर्ष करोड़ो वृक्ष लगवाती है वो कहां लगते है उनका क्या होता है ना तो यह किसी को पूछने और न बताने की जरूरत महसूस हो रही है तो क्या आजतक कभी पढ़ने को नहीं मिला कि जो वृक्ष लगवाये गये थे वो किस स्थिति में है और उनका क्या हुआ। तथा सरकार…

Read More

अयोध्या 20 फरवरी। अयोध्या से ठगी की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। रामनगरी में एक शातिर ठग खुद को STF का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों की जेबें खाली कर रहा था। अयोध्या पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो नकली पहचान पत्र के दम पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी का नाम- अजय कुमार सिंह (52 वर्ष)। यह खुद को STF का अधिकारी बताता था और बाकायदा जाली आईडी कार्ड भी साथ रखता था। आरोपी ने एक व्यक्ति को झांसा दिया कि वह जमीन के बैनामे का…

Read More

लखनऊ 20 फरवरी। निवेशकों को मुनाफे का लालच देकर 110 करोड़ की ठगी करने वाले एनी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने फिर कार्रवाई की है. ईडी लखनऊ जोनल कार्यालय द्वारा ग्रुप की 7.30 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की गई हैं. ईडी अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच अभी जारी है. एजेंसी उन संपत्तियों और संदिग्ध लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है, जहां निवेशकों का पैसा खपाया गया हो सकता है. आने वाले दिनों में एनी ग्रुप से जुड़े कुछ अन्य बड़े नामों पर भी गाज गिर सकती है. जांच एजेंसी ने दिल्ली, लखनऊ और उत्तराखंड…

Read More

ग्रेटर नोएडा 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच बच्चों की मां ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की. आरोप है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई और फिर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को दादरी कोतवाली क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक…

Read More

गोपेश्वर (चमोली) 20 फरवरी। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद के सभागार में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। पालिका प्रशासन ने सभागार पर ताला जड़ दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह सभागार पालिका ने खेल विभाग को टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिया हुआ है। बुधवार शाम इस सभागार में नामज पढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया। बताया गया कि वर्ष 2023 में जोशीमठ में आई आपदा के दौरान इस स्‍थल पर नमाज पढ़ने की अस्‍थायी अनुमति दी…

Read More