Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10.09 सेकंड… भारत को मिला अपना उसैन बोल्ट! गुरिंदरवीर सिंह ने 48 घंटे में दो बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
    • शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट
    • ब्लैकमेल कर रहे एक्स ब्वॉय फ्रेंड की एक और करतूत, बर्थडे मनाने जबरन ले गया और विरोध करने पर की मारपीट
    • 25 मई से नौतपा की शुरुआत, बढ़ी तपिश, अगले कई दिन राहत के नहीं आसार
    • इबोला पर WHO ने घोषित किया आपातकाल; भारत ने जारी की इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अयोध्या में फर्जी STF अधिकारी बनकर 4 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
    देश

    अयोध्या में फर्जी STF अधिकारी बनकर 4 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 20, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या 20 फरवरी। अयोध्या से ठगी की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। रामनगरी में एक शातिर ठग खुद को STF का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों की जेबें खाली कर रहा था।

    अयोध्या पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो नकली पहचान पत्र के दम पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी का नाम- अजय कुमार सिंह (52 वर्ष)। यह खुद को STF का अधिकारी बताता था और बाकायदा जाली आईडी कार्ड भी साथ रखता था। आरोपी ने एक व्यक्ति को झांसा दिया कि वह जमीन के बैनामे का फंसा हुआ पैसा वापस दिला देगा। इस भरोसे के बदले उसने दिसंबर 2025 में पीड़ित से 4,00,000 रुपये ऐंठ लिए।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में रह रहा था। 19 फरवरी को अयोध्या पुलिस ने रानोपाली चौकी क्षेत्र के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक नकली STF आईडी कार्ड और ठगी के काम में इस्तेमाल की जाने वाली सफारी कार (UP 16 EU 7618) बरामद की है।

    जांच में यह भी पता चला है कि यह आरोपी कोई नौसिखिया नहीं है। इसके खिलाफ पहले से ही थाना तारुन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इसके अन्य कारनामों की भी तलाश की जा रही है।

    ayodhya fake-stf-officer tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10.09 सेकंड… भारत को मिला अपना उसैन बोल्ट! गुरिंदरवीर सिंह ने 48 घंटे में दो बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

    May 24, 2026

    शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट

    May 24, 2026

    ब्लैकमेल कर रहे एक्स ब्वॉय फ्रेंड की एक और करतूत, बर्थडे मनाने जबरन ले गया और विरोध करने पर की मारपीट

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.