Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी
    देश

    आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 7, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 07 मार्च। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक खुशखबरी सामने आई है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगा. यह जिला कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है, इसलिए मुख्य विवाह समारोह वहीं आयोजित किया जाएगा.

    जानकारी के अनुसार अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की पहले गोरखपुर में साथ तैनाती रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत और पहचान का सिलसिला शुरू हुआ. समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ और बाद में दोनों ने अपने परिवारों को इसके बारे में बताया. परिवारों की सहमति के बाद शादी तय कर दी गई.

    एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपनी शादी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक रस्म नहीं हुई है. महीने के अंत में संभल में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम और रस्में होंगी. इसके बाद मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे.

    अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी. नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर आईपीएस बनीं.

    वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी. अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं और पुलिस महकमे में उनकी अलग पहचान है.

    दोनों अधिकारियों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग और उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं.

    यह शादी पुलिस महकमे के लिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि दो युवा आईपीएस अधिकारी अब जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

    bareilly tazza khabar tazza khabar in hindi TWO IPS BECOME LIFE PARTNER uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.