फरीदाबाद 04 फरवरी। दहेज के वीडियो के लिए चर्चा में आए अरुण पंवार मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद अरुण पंवार को ट्रोल किया जा रहा है. लग्न समारोह के वीडियो में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिलने का जिक्र हो रहा है. इस वीडियो के शुरू में इसे दहेज नहीं दान बताया गया है. वीडियो शेयर कर अरुण पंवार ने कैप्शन में भी यहीं “दहेज नहीं दान” लिखा है. इसके बाद वह खूब ट्रोल हो रहे हैं. अरुण पंवार ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं वह अपने यूट्यूब चैनल पर कार रिव्यू, फीचर्स, माइलेज…
Author: admin
लखनऊ 04 फरवरी। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए आगामी 27 फरवरी तक सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उनके पास फॉर्म 6, 7 और 8 के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची, मतदाता सूची से काटे गए नामों की सूची, वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा वोटर असिस्टेंट बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। मतदाता अपने बूथ पर जाकर मैपिंग का कार्य भी करा सकेंगे। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां…
ललितपुर 04 फरवरी। ललितपुर में छेड़खानी से परेशान 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिर ताला तोड़कर दुकानों के अंदर घुसीं और जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी। इसके बाद महिलाएं 2 गुट में बंट गईं। एक गुट शराब की पोटियां को रोड़ पर फेंकता। जबकि दूसरा गुट बोतलों को लाठी मारकर फोड़ता। रोड़ पर पानी की तरह शराब बहने लगी। करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा। दुकान में 2000 रुपये तक की शराब रखी थी। अब कुछ नहीं बचा…
बाराबंकी 04 फरवरी। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध और पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर को मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के कैंची गेट (चैनल गेट) को काटकर भीतर प्रवेश किया और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण व दानपात्र की नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए चोरों ने मुख्य द्वार के लोहे के जालीदार चैनल को औजारों की…
फर्जी मतदाताओं की छटाई आदि मुद्दों को लेकर जब से एसआईआर पर काम शुरू हुआ है तब से ही इसको लेकर अलग अलग दावे होते और विवाद खड़े हो रहे हैं। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रमुख का कहना है कि भाजपा एक करोड़ वोट काटने की साजिश में जुटी है। एआईएस बीएलओ को धमका रहा हैं। सपा मुखिया ने कहा कि अब तक जमा सभी सात फार्म रद्द किए जाए तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कह रहे कि एसआईआर की प्रक्रिया चुनाव आयोग करवा रहा है। सपा अध्यक्ष को कोई दिक्कत है तो चुनाव आयोग जाए।…
बुलंदशहर 04 फरवरी। एसएसपी ने जोखाबाद पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी समेत सभी 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई नकली दवा बनाने की फैक्ट्री को लेकर पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर की गई है। जांच सीओ को सौंपी गई है। मामले की जड़ें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा हाल ही में किए गए एक खुलासे से जुड़ी हैं। दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं के एक गिरोह को दबोचा था, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण कर रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा…
नई दिल्ली 04 फरवरी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के 1 साल पूरे होने पर दिल्ली सरकार गरीबों को सौगात देने जा रही है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, रदिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा…
गाजियाबाद 04 फरवरी। विजिलेंस मेरठ की टीम ने निवाड़ी थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाने के भीतर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, इसके बाद विजिलेंस टीम गिरफ्तार थाना प्रभारी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ग्राम अबूपुर के पूर्व ग्राम प्रधान को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। क्षेत्र के गांव अबूपुर निवासी पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने मेरठ विजिलेंस के एसपी राजीव कुमार से शिकायत करते हुए…
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जारी बयान के अनुसार देश में अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करना सरकार की जिम्मेदारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मामले में भारत को बिना समझौते अपना रास्ता तय करना चाहिए। स्मरण रहे कि गत रविवार को संघ के १०० साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देश अपने हितों को आगे रखकर चलते हैं। देश का आर्थिक सामाजिक रूप से मजबूत होना चाहिए जिससे अंतराष्ट्रीय घटनाओं से प्रभावी…
पंजाब – हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि आपसी सहमति से बना संबंध दुष्कर्म नहीं है। ऐसे कुछ फैसले अन्य मामलों में भी सामने आते रहे हैं। जिन्हें लेकर खुशी और गम की स्थिति बनती है लेकिन बड़ी बात यह है कि जो जागरूक नागरिक सोचते हैं कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के जो फैसले आते हैं सरकार उन्हें लागू कराना सुनिश्चित कराकर इनका लाभ आम आदमी को पहुंचाने का काम करें तभी इनका कोई फायदा नजर आता है मगर अभी तक कितने ऐसे निर्णय होते हैं जो जनहित के कहे जाते हैं लेकिन शासन उन्हें लागू…
