प्रयागराज, 25 फरवरी। भारतीय रेलवे में पारदर्शिता के दावों के बीच भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस में टीटीई और कोच अटेंडेंट द्वारा मिलीभगत कर सीटें बेचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने मामले की जांच बैठा दी है। हालांकि ताजा खबर प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।जितेंद्र सिंह खरे नामक एक यात्री ने एक्स प्लेटफार्म पर शिकायत की है, जबकि यूट्यूब पर करीब 50 मिनट लंबा वीडियो पोस्ट…
Author: admin
नई दिल्ली/कतर, 25 फरवरी। कतर के गेवान आइलैंड (द्वीप) पर तकनीक और लग्जरी का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने मिलकर दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप तैयार किया है, जहां भीषण गर्मी होने पर भी पर्यटक ठंडी हवा और हरियाली का आनंद ले सकते हैं।दोहा में स्थित इस द्वीप को इंसानों ने समुद्र के बीच एक कृत्रिम आइलैंड के रूप में तैयार किया है, वातानुकूलित द्वीप एक खास तक का वॉकवे बनाया गया है, जहां बाहर की गर्मी का असर नहीं होता हैं, वॉकवे पर 10 टन वजनी क्रिस्टल से बनीं कृत्रिम पेड़ों की…
नई दिल्ली 25 फरवरी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली के पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को लगभग 5.72 करोड़ रुपये (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में AU$812,397.50 + AU$82,000) वापस करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए ‘प्रॉपर्टी सेटलमेंट’ के आदेश भारत में लागू नहीं होंगे, क्योंकि यह भारतीय कानूनों के हिसाब से खासकर हिंदू मैरिज एक्ट के विपरीत है। कैसे शुरू हुआ विवाद?धवन और आयशा (ऑस्ट्रेलियाई नागरिक) की शादी 2012 में…
मुजफ्फरनगर, 25 फरवरी। बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राना के पुत्र आहद राना की जमानत के मामले में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। सीओ सिटी ने जांच के बाद सिविल लाइंस थाने में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जमानत तस्दीक में खालापार थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पुलिस अब जमानत तस्दीक कराने वालों की तलाश में लगी है।पांच दिसंबर 2024 को पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राना की वहलना चौक स्थित राना स्टील फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की डीजीजीआइ टीम ने छापेमारी की थी। यहां पर महिला अधिकारियों से अभद्रता,…
ग्रेटर नोएडा 25 फरवरी। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब नोएडा में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। इसके साथ ही सोमवार से शनिवार तक एक नामित कार्यालय दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक संचालित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से खासकर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक रजिस्ट्री के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ती थी। जिले में बड़ी संख्या में कामकाजी लोग रहते हैं। अभी तक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें कार्यदिवस में समय निकालना पड़ता था, जिससे उनकी आय और समय दोनों प्रभावित…
बुलंदशहर, 25 फरवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में कुआं पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर गैर संप्रदाय के लोगों ने दलित के घर में घुस महिलाओं से मारपीट, हाथापाई और धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि मामले को लेकर 14 नामजद और 50 अज्ञातों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।हमले में एक महिला और एक किशोर समेत तीन-चार लोग…
लखनऊ 25 फरवरी। राजधानी लखनऊ में बुधवार को बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार 3 बार से विधायक हैं। उमाशंकर सिंह बीएसपी के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका ऑपरेशन हो चुका है। पिछले महीने ही वह अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।…
नई दिल्ली, 25 फरवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केरल का नाम बदलने वाले विधेयक को अब राज्य विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए पीएमओ भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 140 करोड़ लोगों के हित में सभी निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया।नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भवन ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित यूनियन कैबिनेट की यह पहली बैठक थी। केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह…
प्रयागराज 25 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को अपनी अचल संपत्ति को बेचने या हस्तांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है. साथ ही अपनी चल संपत्तियों और बैंक खातों का लेखा जोख रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यूपीसीए को बीसीसीआई के साथ अपनी संबद्धता के दस्तावेज और टैक्स देनदारियों का विवरण भी पेश करने को कहा है. मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगाई है. यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.…
भुवनेश्वर 25 फरवरी। ओडिशा में कटक सर्कल के माइंस (खनन) के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती विजिलेंस के जाल में फंस गए हैं. विजिलेंस ने उन्हें मंगलवार रात एक लाइसेंसी कोयला डीलर से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बुधवार को देवब्रत मोहंती के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान उनके घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया गया. विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती कोयला डिपो को ठीक से चलाने और परिवहन की इजाजत देने का वादा करके यह पैसा…
