Author: admin

लखनऊ, 26 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडे को अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया। बसपा प्रमुख मायावती का यह फैसला सिर्फ एक टिकट नहीं, बल्कि ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आशीष पांडे पहले भी एक बड़े विवाद के चलते राष्ट्रीय सुर्खियों में रह चुके हैं, लेकिन अब वे पार्टी के “ब्राह्मण चेहरा” बनकर उभरे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन हैं आशीष पांडे, क्यों खास हैं…

Read More

मुजफ्फरनगर 26 फरवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपित स्वयं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआइ) के परिवहन विभाग के अफसर बताकर लोगों से ठगी करते थे। बस और ट्रकों पर प्रति रिफ्लेक्टर 400 रुपये, कार एवं हल्के वाहनों से 200 रुपये वसूलते थे। गिरोह एक साल से सक्रिय था। 22 फरवरी को सहारनपुर में भी ठगी की थी। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार…

Read More

मोदीनगर 26 फरवरी। बागपत मोदीनगर लोकसभा के सांसद एंव रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को सीकरी रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवर ब्रिज को लेकर रेलवे के तकनीकी अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर बनने वाले नये फुटओवर ब्रिज को लेकर तथा अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने इन स्थानों पर निर्माण कार्यों को लेकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने पर फोकस रखते हुए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। दरअसल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण…

Read More

नई दिल्ली 26 फरवरी। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से पूरे देश में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई-20) की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में पहले ही ई-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है। साथ ही 2023-25 के बाद भारत में निर्मित अधिकांश वाहनों को ई-20 पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में इसे लागू करने में मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि, पुराने वाहनों में माइलेज की समस्या आ सकती है। मंत्रालय ने ई-20 मिश्रित 95 रिसर्च ऑक्टेन…

Read More

मधेपुरा/बिहार, 25 फरवरी। बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के दोनों छोटे बच्चे शव के पास बैठकर रोते मिले। महिला गर्भवती बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।बिहार के मधेपुरा स्थित मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर गत दिवस उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव सोई हुई अवस्था में पड़ा मिला। सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि महिला के दो मासूम बच्चे शव के दोनों तरफ बैठकर…

Read More

गाजियाबाद नगर निगम की अपील पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप जैन ने कहा कि यह दिनदहाड़े न्यायिक हत्या है और ट्रायल जज का फैसला निरस्त किया गया। इस बारे में एक खबर के अनुसार हाईकोर्ट ने कहा है कि मृत व्यक्ति के खिलाफ पारित डिक्री कानून में शुरू से ही शून्य है। कोर्ट ने गाजियाबाद नगर निगम से जुड़े एक मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए उसे श्शून्य्य करार दिया है। कोर्ट ने संबंधित ट्रायल जज के आचरण पर भी गंभीर टिप्पणी की है।कोर्ट ने कहा कि यह फैसला दिनदहाड़े की गई न्यायिक हत्या के समान…

Read More

नई दिल्ली, 25 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में 80 लाख दावों और आपत्तियों से निपटने के लिए सिविल जजों को तैनात करने और पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा से न्यायिक अधिकारियों को बुलाने की इजाजत दे दी।चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लेटर पर ध्यान दिया, जिसमें कहा गया था कि एसआईआर एक्सरसाइज में तैनात 250 डिस्ट्रिक्ट जजों को दावों और आपत्तियों से निपटने…

Read More

1975 में सेवानिवृत हुए शिखरनाथ शुक्ला के परिवार को अंग्रेजी में लिखे नाम में आई और ई का अंतर आ जाने पर संवेदनहीनता का परिचय देते हुए नगर निगम कानपुर के अधिकारियों द्वारा उनके परिवार को फैमिली पेंशन देने में जो अड़ंगा अटकाया वो ४५ साल चक्कर लगाने के बाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से समाप्त हुआ। इस मामले ने कानपुर के अधिकायिों को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में मामले के निस्तारण का आदेश दिया। शुक्ला के परिवार की महिला मंजू राय द्वारा फेमिली पेंशन पाने के लिए यह संघर्ष किया गया। हाईकोर्ट के फैसले से अब उन्हें…

Read More

केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पूर्व में समय समय पर काफी भूमि ली गई यह लेदर फैक्ट्री, लाल इमली कपड़ा उद्योग जैसे उपक्रम लगाने के लिए यह भूमि ली गई थी मगर बताते हैं कि ज्यादातर उद्योग बंद हो गए हैं और उनकी जमीन इनमें घिरी हुई है। बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस बारे में निर्णय लिया कि राज्य सरकार शहरों में लोगों की आवासीय जरुरतों को पूरा कराने के लिए यह भृमि खाली कराकर वहां अपार्टमेंट बनाएगी। इसकी जिम्मेदारी सीएम ने स्टेट ट्रांसर्मेशन कमीशन को सौंपी जिसने…

Read More

नई दिल्ली 25 फरवरी। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था। यह कंटेंट आईटी एक्ट 2000, आईटी नियम 2021, आईपीसी की धारा 292 और महिलाओं को गलत तरीक से दिखाने से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता पाया गया। यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया है। पिछले साल…

Read More