Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’
    • राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका
    • दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
    • योगी सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान से 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जामुक्त
    • कांग्रेस कार्यसमिति की 19 को बैठक
    • चीन की चालबाजी : भारतीय चावल पर लगाया प्रतिबंध
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी
    देश

    दुनिया के 60 प्रतिशत जंगली एशियाई हाथी भारत में : मोदी

    adminBy adminAugust 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिवस ‘विश्व हाथी दिवस’ के मौके पर कहा कि दुनिया के 60 प्रतिशत से ज़्यादा जंगली एशियाई हाथी भारत में पाये जाते हैं और उनके लिए देश में 33 अभयारण्य हैं जो उनके दीर्घकालिक संरक्षण प्रयासों को मजबूत करते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि विश्व हाथी दिवस पर, हम विशाल एवं शानदार हाथी का जश्न मनाते हैं जो भारत की पारिस्थितिक विरासत का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने लिखा कि हमें उन सभी वन कर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों पर भी गर्व है जो ऐसी सभी कोशिशों का अहम हिस्सा हैं।
    हर साल 12 अगस्त को ‘विश्व हाथी दिवस’ मनाया जाता है। इस साल इस मौके पर, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाथियों और इंसानों के लिए एक साझा भविष्य सुरक्षित करने के भारत के संकल्प को दोहराया। यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित 150 हाथी गलियारों (कॉरिडोर), आबादी की बेहतर निगरानी और दृढ़ उपायों के माध्यम से हाथियों के संरक्षण को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम हाथियों का भविष्य सुरक्षित करते हैं तो हम अपने जंगलों, जैव-विविधता और पारिस्थितिक विरासत को भी सुरक्षित करते हैं। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हाथी आने वाली पीढ़ियों तक भारत के जंगलों और इलाकों में आजादी से घूमते रहें। ‘सिंक्रोनस ऑल इंडिया पॉपुलेशन एस्टीमेशन ऑफ़ एलिफेंट्स 2021-25’ के अनुसार, भारत में 22,000 से ज़्यादा जंगली हाथी हैं।

    60 percent of the world's wild Asian elephants are in India: Modi Desh Elephant Day New Delhi PM Modi tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’

    August 13, 2026

    राम मंदिर का जब लाभ लिया तब राज्य का विषय नहीं था : प्रियंका

    August 13, 2026

    योगी सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान से 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जामुक्त

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.