गाजियाबाद, 28 फरवरी (जा)। धर्मिक कट्टरपंथियों के हमले में घायल सलीम वास्तिक को देखने अस्पताल जा रहे डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद को पुलिस ने रोक दिया। वेव सिटी पुलिस सुबह मंदिर पहुंची और यति को दिल्ली जाने से मना कर दिया। इस दौरान यति की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने यति को मंदिर से बाहर नहीं निकलने दिया है। इस दौरान यति मरसिम्हानन्द ने पुलिस को चेतावनी दी और कहा कि वह सलीम वास्तिक से मिलने जा कर रहेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि या तो वह…
Author: admin
अमरोहा, 28 फरवरी (जा)। लखनऊ एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी के बैंक खातों में तुर्किए से की गई जा रही फंडिंग का पैसा आ रहा था। दिल्ली निवासी उसके जीजा फरहान नबी की गिरफ्तारी के बाद से ही वह भी फरार हो गया था। गांव में बाइपास पर संचालित किया जा रहा मदरसा भी फरहान की गिरफ्तारी के बाद से बंद हो गया था। अब शुक्रवार शाम जब गांव के लोगों को अल्तमश की गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो ग्रामीण अवाक रह गए। वह इस संबंध में किसी प्रकार की बात करने से बचते रहे।गांव रजबपुर…
रुद्रप्रयाग 28 फरवरी। प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में आगामी यात्रा सीजन को लेकर कूड़ा निस्तारण की व्यापक और वैज्ञानिक व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर पंचायत द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों को लगाया जाएगा। गत वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 21.4 मीट्रिक टन (एमटी) ठोस कचरा उत्पन्न हुआ था। इसमें से 12.1 जैविक (गीला) कचरे को स्थानीय स्तर पर जमीन में दबाकर निस्तारित किया गया, जबकि प्लास्टिक एवं अन्य अजैविक कचरे को एकत्रित कर सोनप्रयाग और रुद्रप्रयाग लाया गया। वहां पृथक्करण के बाद कंपोजिंग एवं डंपिंग की प्रक्रिया…
मुरादाबाद, 28 फरवरी (जा)। मुरादाबाद के फेमस बेकर्स के संचालक मोहम्मद असद (62) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह नमाज पढ़ने जा रहे थे। कत्ल का आरोप मृतक के साले मोहम्मद जफर पर लगा है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जांच में हत्या की वजह 10 लाख रुपये की रंगदारी न देना सामने आ रही है। रोजा इफ्तारी के बाद अपने बड़े साले के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे जज के पिता व बेकरी संचालक मोहम्मद असद की उनके ही हिस्ट्रीशीटर साले ने गोली मारकर हत्या कर दी।…
लखनऊ, 28 फरवरी (भा)। राजधानी लखनऊ के दो युवा पत्रकार स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को गत दिवस यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और दिवंगत पत्रकारों की खबरों में ईमानदारी, सादा जीवन शैली और समर्पण भाव को याद किया।वक्ताओं ने उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सभा में अधिकांश वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता…
वाराणसी, 28 फरवरी (जन)। दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक वाराणसी, जिसे बनारस या काशी भी कहा जाता है, हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। उप्र में गंगा के तट पर स्थित वाराणसी एक पवित्र और ऐतिहासिक शहर है, जिसे शिव नगरी भी कहा जाता है। बनारस अपने प्रसिद्ध ‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ के साथ सुबह-शाम की भव्य और पारंपरिक तरीके से की जाने वाली गंगा आरती के लिए जाना जाता है। यह शहर ज्ञान, आध्यात्मिकता, संगीत, संस्कृति और कला के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है, जो अपने घाटों, साड़ियों और पान के लिए भी विश्वभर में जाना…
नई दिल्ली 28 फरवरी। सोने पर अब लोग खूब ऋण ले रहे हैं। दिसंबर में समाप्त वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में पर्सनल लोन को पीछे छोड़ते हुए यह आवास के बाद अब दूसरा सबसे बड़ा खुदरा ऋण खंड बन गया है। दिसंबर 2025 तक सोने पर ऋण का पोर्टफोलियो 16.2 लाख करोड़ रुपये था, जबकि पर्सनल लोन का पोर्टफोलियो 15.9 लाख करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर इस अवधि में आवास ऋण का पोर्टफोलियो लगभग 43 लाख करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा खंड बना रहा। मैक्वेरी कैपिटल के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही से…
नई दिल्ली, 28 फरवरी (अम)। भारत ने निजी खपत बढ़ाने की रफ्तार के मामले में अमेरिका, चीन और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि देश 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा। डेलॉय इंडिया ने रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर गत दिवस जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में निजी खपत 2013 के एक लाख करोड़ डॉलर से दोगुना होकर 2024 में 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगी। ये आंकड़े बताते हैं कि देश में निजी खपत हर साल 7.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रही है और…
लखनऊ 28 फरवरी। बहुचर्चित शाइन सिटी घोटाले के मुख्य आरोपित और समूह के निदेशक राशिद नसीम को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। भगोड़ा आर्थिक अपराधी राशिद पर निवेशकों के लगभग 1050 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर आरोपित को गिरफ्तार कर भारत भेजने के लिए केंद्र ने यूएई को अंतिम प्रत्यर्पण डोजियर सौंपा था। राशिद ने शाइन सिटी समूह के नाम पर निवेशकों को जमीन, रिहायशी प्लाट और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर कई फर्जी निवेश योजनाएं शुरू की थीं। इन…
सहारनपुर 28 फरवरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर एशिया के सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर सफर का रोमांच जेब पर भी थोड़ा भारी पड़ेगा। कार से सफर के लिए 145 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि रात्रि 12 बजे से पहले वापसी में आधा टोल देय होगा। सालाना पास धारकों के लिए 15 रुपये खर्च आएगा। बसों-ट्रकों व बड़े वाहनों के लिए 495 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने होली से पूर्व ही एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर में बने टोल प्लाजा को चालू करने की तैयारी तेज कर दी हैं। चार फेज में तैयार…
