अलीगढ, 07 फरवरी। मैदान पर छक्कों की बारिश करने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों एक अलग ही श्पिचश् पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अलीगढ़ के इस चहेते खिलाड़ी की फेसबुक आईडी को कुछ असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे शहर में सनसनी मच गई। हैकर्स ने आईडी का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशंसक और परिवार दोनों गहरे तनाव में हैं।
क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी साइबर हैकरों ने हैक कर ली। 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली आईडी से मिलने वाली मोनेटाइजेशन की रकम को भी हड़प लिया। रिंकू सिंह के भाई ने एसएसपी से शिकायत कर साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिंकू ही नहीं उनकी बहन नेहा सिंह का अकाउंट भी हैक हो गया है।
कुछ दिनों से रिंकू सिंह की फेसबुक आइडी से ऐसी पोस्ट की जा रही थीं, जिनके बारे में उन्हें भी पता नहीं था। रिंकू ने पासवर्ड से आईडी को खोला तो नहीं खुली। रिंकू सिंह ने फोन पर एसएसपी से इसकी शिकायत की। इसके बाद रिंकू के भाई सोनू सिंह की ओर से साइबर थाने में अज्ञात साइबर हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। रिंकू इन दिनों मुंबई में हैं। वह टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।
एसपी साइबर क्राइम अमृत जैन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस को बताया कि फेसबुक आईडी को एक अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। उस आईडी के मोनेटाईजेशन का पैसा भी उसी ने डायवर्ट किया। मामले की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस ने साइबर थाना पर मुकदमा दर्ज किया। मेटा और फेसबुक से डेटा रिकार्डस की मांग कर ली गयी है। अपराधी की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। पहचान के तुरन्त बाद ही इस अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह है मोनेटाइजेशन
डिजिटल दुनिया में मोनेटाइजेशन का मतलब यूट्यूब, इंस्टाग्राम या वेबसाइटों पर विज्ञापन, सब्सक्रिप्शन या एफिलिएट मार्केटिंग के जरिये कंटेंट से पैसा कमाना है। प्रमुख प्लेटफार्मों पर मोनेटाइजेशन के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है।
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन ने बात करते हुए बताया कि रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया है। उस आईडी के मोनेटाइजेशन का पैसा भी डायवर्ट किया जा रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के तहत मेटा और फेसबुक से रिकॉर्ड मांगा गया है। अपराधी की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आपराधिक कृत्यों से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

