मुंबई, 10 फरवरी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमृता सिंह 68 वर्ष की हो गईं। अमृता सिंह का जन्म नौ फऱवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। अमृता सिंह ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। अमृता सिंह ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1983 में प्रदर्शित धर्मेंद्र निर्मित फिल्म बेताब से की थी। इसी फिल्म से सनी देओल ने भी अपने सिने करियर की शुरूआत की।
फिल्म बेताब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1985 में अमृता सिंह ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म मर्द में काम किया। इसी वर्ष उनकी फिल्म साहेब प्रदर्शित हुयी जो हिट साबित हुई। अमृता सिंह ने अपने सिने करियर के दौरान अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र, अनिल कपूर, विनोद खन्ना, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्राफ समेत कई सितारों के साथ काम किया। फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाने के साथ-साथ, उन्होंने राजू बन गया जेंटलमैन (1992), सूर्यवंशी (1992) और आइना (1993) जैसी फ़िल्मों में सहायक नकारात्मक भूमिकाएँ भी निभाईं। फिल्म आईना के लिये अमृता सिंह को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। वर्ष 1991 में अमृता सिंह ने सैफ अली खान के साथ शादी कर ली। उन्होंने रंग (1993) में काम करने के बाद अभिनय छोडऩे का फैसला किया। अमृता और सैफ की शादी सिर्फ 13 साल तक ही चल सकी। वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे है। सारा अली खान, इब्राहिम अली खान। अमृता सिंह ने वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद से फिल्मों में वापसी की। उन्होंने इस फिल्म में भगत सिंह की माँ का किरदार निभाया था, उसके बाद अमृता सिंह ने दस कहानियां, शूट आउट ऐट लोखंडवाला, औरंगजेब, 2 स्टेट्स, फ्लाइंग जट, बदला, हिंदी मीडियम और हीरोपंती 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। अमृता सिंह के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में नाम, चमेली की शादी, खुदगर्ज, बंटवारा, वारिस, अकेला, कल की आवाज़, तूफ़ान और जादूगर समेत कई अन्य शामिल हैं।
Trending
- कांवड़ यात्रा: डाक कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को लेकर आया ये आदेश, लागू होगा रूट डायवर्जन
- बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट पानी, तांगा डूबा, चालक और घोड़े की मौत
- ‘जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट’: महिला ने बतायी आपबीती
- ‘मरने जा रहा हूं, बुलेट यहां खड़ी है’, कॉल-वीडियो कॉल के बाद ताऊ को मैसेज कर प्रेमिका संग रामगंगा में कूदा
- सुबह-सुबह कांपी धरती: बंगाल की खाड़ी में भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए झटके
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

