मुंबई, 11 जून (ता)। आलिया भट्ट स्टारर वाईईएफ स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म अल्फा का टीजर गत दिवस जारी किया गया। टीजर 1 मिनट 55 सेकंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है। टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें अल्फा नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।
अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

