Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान
    एंटरटेनमेंट

    अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान

    adminBy adminDecember 22, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 22 दिसंबर। अजय देवगन स्टारर आइकॉनिक थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. ‘दृश्यम 3’ अब ऑफिशियली बड़े पर्दे के एक कदम और करीब आ गई है. जी हां, क्रिसमस वीक पर मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान किया है. मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए इसका एलान किया है. दमदार डायलॉग सुनकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है.

    ‘दृश्यम’ (2015) और ‘दृश्यम 2’ (2022) की जबरदस्त सफलता के बाद, मेकर्स ने अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आखिरी इंस्टॉलमेंट के आने की पुष्टि की है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरी हिस्सा बाकी है. 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में.’

    वीडियो की शुरुआत अजय देवगन और उनके वॉयज ओवर से होती है. वह अपने बहुत पसंद किए जाने वाले किरदार विजय सालगांवकर के रूप में दिखाई देते हैं एक पावरफुल मोनोलॉग दे रहे हैं जो उन सभी सबक को दिखाता है जो उन्होंने सालों में सीखे हैं.

    प्रोमो में विजय सालगांवकर कहता है, दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले 7 सालों में जो कुछ हुआ, जो कुछ किया, जो कुछ देखा, जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है, इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है, हर किसी का सही अलग है, मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है.’

    वीडियो में पिछली फिल्मों के शानदार सीन और नए पलों की झलकियां दिखाई गई हैं, जो इस बात का इशारा करती हैं कि फ्रेंचाइजी अपनी लेयर्ड कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट के एक और राउंड के लिए तैयार है.

    मेकर्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग कई शहरों और अलग-अलग लोकेशनों पर हो रही है। कहानी ‘दृश्यम’ की तय टाइमलाइन के भीतर आगे बढ़ेगी और सालगांवकर परिवार की जिंदगी में नए और चौंकाने वाले मोड़ दिखाए जाएंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर सहित मूल स्टार कास्ट अपने-अपने किरदार दोहराएगी, साथ ही कुछ और जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे।

    फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है। इसके निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं। ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ajay-devgn bollywood drishyam-3 entertainment tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.