मेरठ, 10 अगस्त (प्र)। शहर में हल्की बारिश के बाद अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से ही साफ मौसम के साथ धूप निकलती नजर आई लेकिन फिर अचानक से मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर स्थानीय हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।
वहीं बीते दिन भी इसी तरह का मौसम होने के कारण अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तापमान बढ़ने के साथ उमस का असर भी महसूस किया गया। बारिश के बाद वातावरण में मौजूद नमी के कारण तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद लोगों को गर्मी परेशान करती रही।
आज सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, नमी के कारण तापमान में कमी के बावजूद उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
मेरठ में पिछले दिनों मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर देखने को मिला है। हालांकि, आज सोमवार को तेज बारिश की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो हुई। मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। फिलहाल लोगों को तेज बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।
Trending
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

