Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चार करोड़ की मार्फिन के साथ आरोपी गिरफ्तार
    देश

    चार करोड़ की मार्फिन के साथ आरोपी गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 21, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 21 अक्टूबर। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक शातिर तस्कर बारादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार किलो 186 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से एक डीसीएम गाड़ी भी जब्त की गई है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

    मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुलासा करते हुए बताया कि मामला थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित बॉयज हॉस्टल के पास का है। सोमवार देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम गाड़ी में भारी मात्रा में मार्फिन छिपाकर लाई जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाया और कुछ देर बाद ही संदिग्ध डीसीएम मौके पर पहुंची।

    जैसे ही गाड़ी रुकी, चालक नीचे उतरकर वाहन के नीचे बने एक गुप्त बॉक्स को खोलने लगा। उसी दौरान दूसरा व्यक्ति पुलिस को देखकर दीवार फांदकर नाले की ओर भाग गया। पुलिस ने चालक को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नीले बैग में रखे चार पैकेट मार्फिन पाउडर मिले। पकड़े गए आरोपी की पहचान 50 वर्षीय सिराज अहमद निवासी बंगसान, थाना मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। फरार साथी का नाम सुरेंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी देवचरा, थाना भमौरा, बरेली बताया जा रहा है।

    पूछताछ में सिराज ने खुलासा किया कि वह पहले ट्रक ड्राइवर था और सुरेंद्र शर्मा से ही उसकी मुलाकात हुई थी। सुरेंद्र ने ही उसे डीसीएम गाड़ी फाइनेंस पर खरीदवाकर इस तस्करी के धंधे में शामिल किया। डीसीएम के नीचे विशेष कैविन बनवाया गया था, जिसमें मार्फिन छिपाकर लाया जाता था ताकि चेकिंग के दौरान पकड़ न हो सके। सिराज के मुताबिक वह महीने में एक-दो बार पंजाब और नागालैंड से माल लेकर आता था और हर ट्रिप के एक लाख रुपये मिलते थे। सुरेंद्र शर्मा पहले भी इसी तरह की तस्करी में पकड़ा जा चुका है, उसकी एक गाड़ी अब भी कैंट थाने में जब्त है।

    पुलिस ने सिराज अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया। वहीं, फरार तस्कर सुरेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

    bareilly morphine smuggler tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.