Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शिरडी में मिलावटी पेड़ों का जखीरा मिला, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया नष्ट
    देश

    शिरडी में मिलावटी पेड़ों का जखीरा मिला, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया नष्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिरडी 25 जून। शिर्डी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. साईं बाबा मंदिर क्षेत्र में चल रहे पेड़ा कारोबार पर छापेमारी करते हुए अधिकारियों ने करीब 600 से 700 किलो संदिग्ध और खराब गुणवत्ता के पेड़े जब्त किए हैं. इन पेड़ों की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.

    मिली शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने शिर्डी के कई दुकानों और तीन बड़े पेड़ा निर्माण कारखानों पर एक साथ छापेमारी की.

    जांच के दौरान अधिकारियों को पेड़ों की गुणवत्ता पर गंभीर संदेह हुआ. आशंका जताई गई कि इनमें मिलावट और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्वों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. इसके बाद पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया और जांच के लिए नमूने सरकारी प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
    अहिल्यानगर की सहायक आयुक्त अपर्णा भोईटे ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जब्त किए गए सभी पेड़ों को शिर्डी नगर परिषद के डंपिंग ग्राउंड में ले जाकर जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट कर दिया गया.

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित कारखाना संचालकों और दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी.

    इस कार्रवाई के बाद शिर्डी के व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है. फिलहाल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल लाइसेंस प्राप्त और अधिकृत दुकानों से ही प्रसाद खरीदने की अपील की है.

    Mumbai shirdi-sai-baba-prasad tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.