Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम में बिलासपुर के शब्द गौतम चयनित
    • मोरक्को ने छुड़ाए ब्राज़ील के पसीने
    • सौ फीसदी एथेनॉल ईंधन के उपयोग को मंजूरी दी
    • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे पदभार
    • 19 को आठ ट्रेन निरस्त और 6 का रूट रहेगा परिवर्तित
    • आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में कटे, चार मरे
    • मेरठ वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • अली फज़ल को ‘राख’ ने दिया पुलिस अफसर के किरदार को नए नजरिए से जीने का मौका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पति-पत्नी ने किराया मांगने पर मालकिन के टुकड़े कर लाश बेड में छिपाई
    देश

    पति-पत्नी ने किराया मांगने पर मालकिन के टुकड़े कर लाश बेड में छिपाई

    adminBy adminDecember 18, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 18 दिसंबर। गाजियाबाद में पति-पत्नी ने मिलकर फ्लैट मालकिन की हत्या कर दी। 6 महीने का बकाया किराया मांगने पहुंची दीपशिखा को देखकर किराएदार बौखला गए। उन्हें अंदर बुलाकर कुकर से हमला कर दिया। खूब मारा-पीटा। फिर दुपट्‌टे से गला घोंटकर मार डाला।

    लाश को ठिकाने लगाने के लिए दीपशिखा को चाकू से काटा डाला। छोटे-छोटे टुकड़े करके लाश को सूटकेस में पैक किया और बेड बॉक्स में छिपा दिया। काफी देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चला तो सोसाइटी का CCTV चेक किया।

    इसमें महिला किराएदार के फ्लैट में जाते हुए दिखाई दी, लेकिन बाहर नहीं आई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने किराएदारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पति-पत्नी ने जुर्म कबूल कर दिया। उनकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया। शव देखते ही परिजन रोने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। घटना 17 दिसंबर को राजनगर एक्सटेंशन में हुई।
    उमेश शर्मा, पत्नी दीपशिखा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं। यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर औरा चिमेरा सोसाइटी में उनका एक और फ्लैट है। उन्होंने इसे अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को जुलाई 2025 में किराए पर दिया था।

    परिजन के मुताबिक, 6 महीने से फ्लैट का किराया बकाया था। 17 दिसंबर की शाम को दीपशिखा घर पर बताकर किराया मांगने के लिए औरा चिमेरा सोसाइटी गईं। रात 11:20 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए बिल्डिंग में पहुंचे।

    परिवार को शक हुआ तो वे सीधे फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। फिर दरवाजा खुला। भीड़ देखकर अजय और उसकी पत्नी भागने लगे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने अजय गुप्ता के कमरे की तलाशी ली। लेकिन शव नहीं मिला, फिर दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शव को बेड में छिपाया है।

    crime news ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम में बिलासपुर के शब्द गौतम चयनित

    June 15, 2026

    मोरक्को ने छुड़ाए ब्राज़ील के पसीने

    June 15, 2026

    सौ फीसदी एथेनॉल ईंधन के उपयोग को मंजूरी दी

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.