शिमला, 02 मई (ता)। शिमला में पुलिस के एक एएसआई द्वारा टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट का बात सामने आने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी ने टैक्सी ड्राइवर आशीष कुमार को सडक़ किनारे खड़ी गाड़ी और बाइक हटाने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहा जा रहा है कि जब ड्राइवर ने अधिकारी से उसका नाम पूछा, तो वह गुस्से में आ गया और उसने ड्राइवर को लात मार दी। यह पूरी घटना ड्राइवर ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी दौरान तवी मोड़ पर खड़े वाहन को हटाने को लेकर यह विवाद हुआ। पीड़ित आशीष कुमार का कहना है कि वह अकेला था और एक साथ दोनों वाहन नहीं हटा सकता था। इस पर पुलिस ने उसे चालान की धमकी दी और कथित तौर पर मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी गौरव सिंह ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
Trending
- तृणमूल पर दावेदारी को चुनाव आयोग से मिला बागी गुट
- शहर में 4 करोड़ से बनेंगे तीन मॉडल वेंडिंग जोन
- झूठा निकला इसरो मुख्यालय को बम की धमकी वाला ईमेल
- रावड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली किया
- वीआईपी दर्शन करवाने में टिन्नू गैंग लाखों का करता था खेल
- बोर्ड के अंकों को मिलेगा 50 प्रतिशत वेटेज
- वीएचपी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद से झाड़ा पल्ला
- राली चौहान के स्कूल में बंदरों ने छात्रा को काटा

