Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब आसान होगा पुराने पीएफ खातों का पता लगाना भी
    • डिजिटल अरेस्ट परेशान महिला ने दे दी जान
    • महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र में हंगामे के आसार
    • आंधी-बारिश से प्रदेश में अवध के 13 समेत 18 लोगों की मौत
    • जनता ने बड़े पैमाने पर ममता बनर्जी के पक्ष में वोट किये : अखिलेश
    • नफरती भाषण समाज के लिए गंभीर खतरा, पर वर्तमान कानून पर्याप्त : सुप्रीम कोर्ट
    • विशाखापट्टनम में गूगल के मेगा एआई डेटा सेंटर का शिलान्यास
    • 25 लाख टन गेहूं निर्यात को हरी झंडी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अब आसान होगा पुराने पीएफ खातों का पता लगाना भी
    देश

    अब आसान होगा पुराने पीएफ खातों का पता लगाना भी

    adminBy adminApril 30, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 30 अप्रैल (ता)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों की सुविधा के लिए जल्द ही अहम कदम उठाने जा रहा है। सबसे पहले ईपीएफओ वर्ष 2014 से पहले के ऐसे खातों का पता लगाने के लिए पोर्टल लांच करने जा रहा है जिन पर यूनिवर्सल एकाउंट नंबर यानी यूएएन सक्रिय नहीं है और सदस्यों के पास सिर्फ सदस्य या कर्मचारी आईडी नंबर है, उन खातों का पता लगाने और उनका यूएएन सक्रिय करने के लिए ई-प्राप्ति (निष्क्रिय खातों की जानकारी के लिए आधार आधारित ईपीएफ पोर्टल) योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए पोर्टल बनकर तैयार है और जल्द ही पोर्टल को लांच किया जाएगा। गत दिवस केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक नया डिजिटल पोर्टल ई-प्राप्ति शुरू करने जा रहा है। यह पोर्टल पुराने यानी निष्क्रिय ईपीएफ खातों को पहचानने, खोजने, जोड़ने और चालू करने में मदद करेगा। इसमें आधार आधारित सत्यापन प्रणाली होगी, जिससे सदस्य अपने पुराने खातों को सुरक्षित तरीके से देख सकेंगे। भले ही ऐसे सदस्य अभी ईपीएफओ खाता सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) से जुड़े न हों। पोर्टल के माध्यम से सदस्य अपनी प्रोफाइल की जानकारी अपडेट कर सकेंगे, जिससे आगे चलकर उन्हें यूएएन से जोड़ना और खाता चालू करना आसान हो जाएगा।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शुरूआत में यह पोर्टल सदस्य पहचान संख्या (मेंबर आईडी) के आधार पर काम करेगा, जिससे इसे सुरक्षित और सही तरीके से लागू किया जा सके। आगे चलकर इसका दायरा उन लोगों तक भी बढ़ाया जाएगा, जिन्हें अपनी पुरानी सदस्यता पहचान संख्या याद नहीं है या मिल नहीं पा रही है। यह प्लेटफॉर्म हाथ से होने वाले काम को कम करेगा, कागजी प्रक्रिया घटाएगा और पूरी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और तेज बनाएगा।

    business Desh locating old PF accounts will also be easier. New Delhi Now tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट परेशान महिला ने दे दी जान

    April 30, 2026

    महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र में हंगामे के आसार

    April 30, 2026

    आंधी-बारिश से प्रदेश में अवध के 13 समेत 18 लोगों की मौत

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.