नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पोको सी81एक्स और सी81 लांच किए हैं। यह कंपनी के बजट फोन है, जिनमें 6300एमएएच तक की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो पोको सी81एक्स के 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए है, जबकि 4जीबी रैम और 64जीपी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है। इन दोनों फोन की पहली सेल 27 अप्रैल से होगी।
फोन के फीचर्स की बात करें तो पोको सी81एक्स में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि पोको सी81 में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही फोन की स्क्रीन में 120 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट मिलता है। पोको सी81एक्स में 5200एमएएच बैटरी मिलती है जबकि पोको सी81 में 6300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल जार्ज करने पर पूरे दिन तक बैटरी बैकअप मिलेगा।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में 13एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8एमपी का कैमरा मिलेगा। पोको सी81, असल में शाओमी हाइपरओएस 3 बेस्ड एंड्रॉयड पर काम करता है। वहीं, पोको सी81एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड हाइपरओएस 2 पर काम करता है।
Trending
- बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
- उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
- अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
- दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
- अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
- गर्मी में कार के अंदर रखी कुछ चीजें कार को कर सकती हैं आग के हवाले
- यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भारी उछाल
- दो नए स्मार्टफोन पोको ने भारत में लांच किए

