मुंबई, 06 अप्रैल (दि)। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1013 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: दि रिवेंज का जलवा बरकरार है। हर दिन फिल्म पर करोड़ों रुपए की बारिश हो रही है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।
सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धुरंधर: दि रिवेंज ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 263.65 करोड़ की जोरदार कमाई की। फिल्म ने भारतीय बाजार में 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने 18 दिनों में भारतीय बाजार में 1013.77 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Trending
- वर्ल्ड हेल्थ डे पर विशेष! आप भी सुखी रहें परिवार खुशहाल हो, आओ चलें पैदल और चलाएं साईकिल
- भारत में धुरंधर की कमाई 1000 करोड़ पार
- ‘कलह खुदकुशी के लिए उकसाने का कारण नहीं’
- नेपाल में होगा सिर्फ पांच दिन काम, काम के घंटे भी बदले
- निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा
- पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक
- कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग
- बीएड की छात्रा ने ऑनलाइन शापिंग एप से सल्फास मंगाकर खाया, मौत

