Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दलबदल रोकने हेतु केन्द्र सरकार को भी हिमाचल जैसा संशोधन विधेयक लाकर राजनीति में पादर्शिता को बढ़ावा देना चाहिए
    • पलसानिया को भी अब माफ कर देना चाहिए, सर्वसमाज के नेता थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, उनका अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा
    • कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं
    • राजा रवि वर्मा की 166.20 करोड़ में बिकी यशोदा कृष्ण की पेंटिंग युवाओं की आर्ट में भविष्य बनाने में बढ़ेगी रुचि
    • सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग
    • गायब हो जाऊंगी : जेंडाया
    • रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
    • प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान
    एंटरटेनमेंट

    प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान

    adminBy adminApril 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 03 अप्रैल (दि)। प्राइम वीडियो पंचायत सीजन 1 की लॉन्चिंग के छह साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्राइम वीडियो ने इस खास मौके पर आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है। वर्ष 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से पंचायत लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी।
    रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में टॉप 10 टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95 प्रतिशत पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है, जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है। सीजन 4 के उस ज़बरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने कैट रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढऩे के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। दि वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई पंचायत सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

    Desh entertainment Mumbai Prime Video Announces Panchayat Season 5 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दलबदल रोकने हेतु केन्द्र सरकार को भी हिमाचल जैसा संशोधन विधेयक लाकर राजनीति में पादर्शिता को बढ़ावा देना चाहिए

    April 3, 2026

    पलसानिया को भी अब माफ कर देना चाहिए, सर्वसमाज के नेता थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, उनका अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा

    April 3, 2026

    कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.