Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं यह रितेश देशमुख का सपना था
    एंटरटेनमेंट

    शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं यह रितेश देशमुख का सपना था

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 03 अप्रैल (दि)। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के लिए खास है क्योंकि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। इसमें वह योद्धा संभाजी शाहाजी राजे भोसले का किरदार निभा रहे हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई थे।
    हाल ही में फिल्म का पहला टीजऱ रिलीज हुआ, जिसमें अभिषेक बच्चन एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह योद्धा के रूप में युद्ध के मैदान में दिखाई देते हैं और अपने भाई शिवाजी महाराज के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया गया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं। उन्होंने कहा कि उनकी और रितेश की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है, जब वे लातूर में फिल्म ‘जमीन’ की शूटिंग कर रहे थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने कहा कि एक बार रितेश ने अपने घर पर उन्हें कहा था कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन में भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं और शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना उनका सपना है। अभिषेक ने कहा कि फिल्म का टीजऱ लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने रितेश की तारीफ करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी मराठी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Desh entertainment It was Riteish Deshmukh's dream to make a film about Shivaji Maharaj. Mumbai Riteish Deshmukh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.