Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    • मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
    • 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    देश

    दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्याओं को समाज पर कलंक बताते हुए कहा कि दहेज पर कानूनी रोक के बावजूद यह प्रथा हजारों महिलाओं की अप्राकृतिक मौत का कारण बन रही है। जस्टिस जेबी पारदीवाला एवं जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने दहेज हत्या में एक आरोपी की जमानत रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।

    पीठ ने कहा, आरोपी की जमानत पर रिहाई का पटना हाईकोर्ट का आदेश पूरी तरह गलत है। दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध में हाईकोर्ट को अपने विवेक का प्रयोग करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए थी पीठ ने कहा, दहेज हत्याएं गहरा कलंक एवं बड़ी सामाजिक बुराई हैं, जो मानवाधिकारों व इन्सानी गरिमा का घोर अपमान करती हैं। कानूनी रोक के बावजूद दहेज हजारों महिलाओं की अप्राकृतिक मौत का कारण बन रहा है।

    साथ ही, पीठ ने जमानत खारिज कर आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया पीठ ने कहा, हाईकोर्ट ने आदेश में किसी भी तथ्य पर चर्चा नहीं की, सिर्फ इस पर ध्यान दिया कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है और अब तक केवल दो गवाहों से पूछताछ हुई है। हाईकोर्ट ने कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया, विशेष रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिसमें मृतका के शरीर पर चोटों की संख्या है और अपराध होने की आशंका को भी नजरअंदाज कर दिया।

    आरोपी के वकील का तर्क मृतका की मानसिक स्थिति स्थिर नहीं थी। उसने छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।

    पीठ ने कहा मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह ससुराल में संदिग्ध हालात में मृत मिली।
    शरीर पर बाहरी व आंतरिक चोटें थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट से रक्तस्राव और सदमा बताया गया। हमारा मानना है कि जमानत रद्द होनी चाहिए और आरोपी को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अक्सर महिलाओं की अप्राकृतिक मौतें दूल्हे या उसके परिवार की ओर से धन या कीमती वस्तुओं के लालच में हत्या या आत्महत्या के लिए मजबूर करने के जरिये होती हैं। यह इन्सानी गरिमा का अपमान है।

    delhi Supreme Court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026

    मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी

    May 12, 2026

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.