Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    • मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
    • 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान सात घंटे बाद लौटा
    देश

    दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान सात घंटे बाद लौटा

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 मार्च। लंदन हीथ्रो जा रहे एअर इंडिया के ए350 विमान को बृहस्पतिवार दोपहर करीब सात घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, इसी ए350- 900 विमान (वीटी जेआरएफ) में 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे विमान को आयरलैंड के शैनन शहर की ओर मोड़ दिया गया था।

    एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से लंदन जा रही उसकी उड़ान एआई 111 में तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियाती तौर पर दिल्ली वापस लौटना पड़ा प्रवक्ता ने कहा, विमान सुरक्षित रूप से उत्तर गया और एअर इंडिया के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप, इसकी व्यापक तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें अतिरिक्त समय लगेगा।

    सूत्रों के अनुसार, विमान में कुछ आवाजें सुनाई देने के बाद उसे मोड़ दिया गया था। विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद मार्ग बदलने का निर्णय लेने से पहले लगभग चार घंटे तक हवा में रहा।
    विमान राष्ट्रीय राजधानी में वापस उतरने से पहले कुल मिलाकर लगभग सात घंटे तक हवा में रहा। यह उड़ान बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और दोपहर 12:30 बजे वापस उतरी।

    बैंकबर के लिए गलत विमान… डीजीसीए ने दिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश
    नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया को पिछले सप्ताह वैंकूवर जाने वाली उड़ान में गलत विमान लगाने के मामले में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान 19 मार्च को सात घंटे से अधिक उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। बाद में पता चला कि इस मार्ग पर इस विमान के संचालन की अनुमति नहीं थी घटना के बाद डीजीसीए ने एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी थी।

    Air India Flight delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026

    मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी

    May 12, 2026

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.