Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आखिर महिला कॉलेजों में क्यों नहीं बन पा रहे शौचालय और नेपकिन की व्यवस्था, कब बनेंगे पिंक टायलेट हर गली मोहल्लों में हो उपलब्धता, पीएम के आदेशों को भी लागू किया जाये
    • कड़े पहरे में 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
    • 1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
    • तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता
    • गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
    • मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    • नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»बलिदानियों की प्रतिमाएं हंगामें व कार्रवाई के बाद पुनस्थापित
    न्यूज़

    बलिदानियों की प्रतिमाएं हंगामें व कार्रवाई के बाद पुनस्थापित

    adminBy adminMarch 27, 2026Updated:March 27, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर, 27 मार्च (अम)। नगर निगम के बाहर स्थित काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के बाद मचे हंगामे और मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद गत दिवस प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित कर दिया गया। इसके बाद महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त के साथ पहुंचे पार्षदों व अन्य लोगों ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर फूलमालाएं पहनाकर पुष्प अर्पित किए।
    टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित थीं। अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मै. फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। 22 मार्च की रात फर्म ने प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
    अमर बलिदानियों के अनादर की जानकारी लोगों को हुई तो हंगामा हो गया। विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाया। उनके निर्देश पर नगर निगम के निर्माण विभाग के एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया था। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
    मुख्यमंत्री के 24 घंटे में प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित करने के आदेश के बाद गत दिवस क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक करने और प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू हुआ। देर रात तक काम चलता रहा। तड़के करीब चार बजे प्रतिमाओं को स्थापित करा दिया गया। सुबह लोगों को प्रतिमाएं दोबारा रखे जाने की जानकारी हुई। तमाम लोग मौके पर पहुंचे और प्रतिमाओं के साथ फोटो खींची। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतिमाओं को स्थापित करा दिया गया है। जेई और एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शासन स्तर से प्रचलित है।

    shahjahanpur Statues of martyrs restored after uproar and action tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आखिर महिला कॉलेजों में क्यों नहीं बन पा रहे शौचालय और नेपकिन की व्यवस्था, कब बनेंगे पिंक टायलेट हर गली मोहल्लों में हो उपलब्धता, पीएम के आदेशों को भी लागू किया जाये

    May 26, 2026

    कड़े पहरे में 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    May 26, 2026

    1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.