Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी
    • अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा
    • पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों
    • चारधाम यात्रा: 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी सिर्फ 15 दिन की अनुमति
    • 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
    • चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
    • समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
    • चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और NH-9 का सफर हुआ मंहगा, नई दरें 31 मार्च की आधी रात से होंगी लागू
    देश

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और NH-9 का सफर हुआ मंहगा, नई दरें 31 मार्च की आधी रात से होंगी लागू

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 मार्च। अगर आप दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद से मेरठ और हापुड़ की ओर अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. नए वित्तीय वर्ष (2026-27) की शुरुआत के साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने आम जनता को महंगाई का एक और झटका देने की तैयारी कर ली है. आगामी 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME), ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर सफर करना महंगा होने जा रहा है.

    NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, इन प्रमुख मार्गों पर टोल दरों में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है. बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर नई दरों की विस्तृत सूची 31 मार्च की रात को ही सार्वजनिक की जाएगी, लेकिन अनुमानित आंकड़ों ने वाहन स्वामियों की चिंता बढ़ा दी है.
    वर्तमान में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से मेरठ तक का सफर करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में निम्नलिखित टोल वसूला जाता है.

    वाहन श्रेणी वर्तमान दर (DME) वर्तमान दर (NH-9)
    कार/जीप ₹170 ₹175
    हल्के व्यावसायिक वाहन ₹275 ₹280
    बस/ट्रक ₹580 ₹590
    1 अप्रैल से इन दरों में 5% की वृद्धि के बाद, कार चालकों को मेरठ तक के सफर के लिए लगभग 8 से 10 अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं.

    एनुअल फास्टैग भी हुआ महंगा
    NHAI ने केवल दैनिक टोल ही नहीं, बल्कि एनुअल फास्टैग पास की कीमतों में भी इजाफा किया है. 15 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एनुअल पास की फीस 3,000 से बढ़ाकर 3,075 कर दी गई है. यह 75 की बढ़ोतरी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के प्रावधानों के तहत की गई है.

    एनुअल फास्टैग के बड़े फायदे
    एक बार 3,075 का भुगतान करने के बाद साल भर बार-बार रिचार्ज नहीं करना पड़ता. यह पास एक साल की अवधि या वाहन द्वारा 200 टोल प्लाजा पार करने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहता है. वर्तमान में देश भर में 56 लाख से अधिक निजी वाहन मालिक इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं. वाहन मालिक राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. भुगतान के मात्र 2 घंटे के भीतर पास सक्रिय हो जाता है.

    delhi-meerut-expressway fastag NHAI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी

    March 18, 2026

    अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा

    March 18, 2026

    पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.