नई दिल्ली, 16 मार्च (जा)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गत दिवस कहा कि उसने मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की सरकारी गाड़ी से लाल-नीली चमकने वाली लाइटें हटा दी हैं। यह कदम इनके गैरकानूनी होने और वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया गया है।
महानगरपालिका के अन्य पदाधिकारियों की गाड़ियों से भी इसी तरह की लाइटें हटा दी गई हैं। पिछले महीने मुंबई की मेयर का पद संभालने के बाद तावड़े को एक मल्टी-पर्पस गाड़ी दी गई थी। इस गाड़ी में लाल-नीली चमकने वाली लाइटें लगी हुई थीं।
बीएमसी के मुताबिक यह कार्रवाई तब की गई जब प्रशासन के संज्ञान में आया कि उसकी कुछ गाड़ियों में चमकने वाली लाइटें लगी हुई हैं। उसने तावड़े की सरकारी गाड़ी की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें ये चमकने वाली लाइटें नहीं थीं। यह कार्रवाई कुछ इंटरनेट मीडिया यूजर्स द्वारा इन लाइटों पर सवाल उठाए जाने के बाद की गई।
Trending
- यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी वॉचमैन बने तो मालिक बोले- इस मरे हुए को किसने रखा
- मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
- घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
- 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
- 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
- पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड
- गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस, मेरठ कैंट के अन्य विद्यालयों पर भी संकट

