Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर नहीं लगेगी सीमा
    • 1 अप्रैल से दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों पर लगेगा ज्यादा चार्ज, ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000
    • ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो
    • प्रदेश में विकल्प के तौर पर 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटितः सीएम योगी
    • आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
    • डीजीएम के घर पड़ी विजिलेंस रेड तो खिड़की से फेंकने लगे नोटों के बंडल और जेवर
    • शंकराचार्य से की अखिलेश ने मुलाकात
    • यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    adminBy adminMarch 13, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे की समस्या से बृहस्पतिवार को लगभग निजात मिली। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्की धुंध रही। धुंध छंटने से प्रदेश भर में तपिश बढ़ी और बृहस्पतिवार को बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 23 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।

    मौसम विभाग ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी के अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश में 15 मार्च से बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू होगा। काशी-कानपुर समेत 20 जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी। यह सीजन की पहली बारिश होगी। इससे पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं हल्की ठंड का एहसास कराएंगी।

    बारिश का मुख्य असर तराई इलाकों और पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। तराई क्षेत्र लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत और पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, कानपुर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान हैं. वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, आगरा, मेरठ जिले में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं. यहां अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री तक है.

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। शुक्रवार से धुंध में प्रभावी रूप से कमी आएगी।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 13 व 14 मार्च को तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 15 व 16 मार्च को विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनेगी।

    imd-alerts lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम यात्रा पर यात्रियों की संख्या पर नहीं लगेगी सीमा

    March 13, 2026

    1 अप्रैल से दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों पर लगेगा ज्यादा चार्ज, ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000

    March 13, 2026

    ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.