मुंबई, 07 मार्च (दि)। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने कहा कि हिंदी सिनेमा में अपने करियर को लेकर उनकी सोच पर विद्या बालन का कितना गहरा प्रभाव रहा है। तापसी ने कहा कि वह विद्या को अपना हीरो मानती हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि इंडस्ट्री में महिला कलाकार भी लंबे समय तक मजबूत और दमदार भूमिकाओं के साथ आगे बढ़ सकती हैं।
तापसी पन्नू ने कहा कि विद्या मेरी हीरो हैं, क्योंकि उन्होंने मेरे करियर को देखने का पूरा तरीका बदल दिया। उन्होंने मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं भी ऐसा कर सकती हूं। यकीन मानिए अगर उनकी दि डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्में नहीं बनी होतीं, तो शायद मेरे जैसे कलाकारों को इंडस्ट्री में आगे बढ़ते रहने का साहस ही नहीं मिलता। इन्हीं फिल्मों ने मेरे करियर की ‘शेल्फ लाइफ’ को लेकर मेरा नजरिया बदल दिया क्योंकि यह फ़िल्में तब रिलीज़ हुईं, जब मैं हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। इन फिल्मों की सफलता ने मुझे यह भरोसा दिलाया कि अभिनेत्रियां भी कंटेंट-ड्रिवन और मजबूत कहानियों वाली फिल्मों को अपने दम पर आगे बढ़ा सकती हैं।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

