मथुरा, 18 फरवरी। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गत दिवस प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट व अनुष्का गत सुबह छह बजे श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज्यादा समय तक यहां रुके। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।
विराट व अनुष्का के माथे पर ब्रजरज का राधावल्लभीय तिलक व गले में तुलसी की कंठी माला थी। श्रीराधा केलिकुंज की एकांतिक वार्ता में श्रद्धालुओं के बीच आगे की पंक्ति में बैठे दोनों भक्ति भाव में डूबे रहे। जब संत ने जीवन में संत से दीक्षा लेने और संत की पूर्ण शरणागति में अंतर बताया तो बेहद तल्लीनता से सुनते रहे।
संत ने कहा कि किसी से दीक्षा लो तो दीक्षा देने वाले का आदेश का पालन ही जीवन का सार है। गुरु के प्रति अपना सब कुछ समर्पित करना ही शरणागति है। विराट और अनुष्का ने पहली बार जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन दोनों मई 2025 में संत प्रेमानंद के पास पहुंचे। दो माह पहले 15 दिसंबर को भी दोनों ने संत से मुलाकात की थी।
Trending
- कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
- एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
- रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा
- विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान
- अखिलेश यादव मजबूत नेता हैं! हो तो कुछ भी सकता है लेकिन राजभर जी आपका दावा हजम नहीं हो पा रहा
- ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग रश्मिका ने पूरी की
- बढ़ते पारे और हीटवेब से घबराने की जरूरत नहीं…
- देशभर में जंगलों को बचाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट

