मुंबई, 17 फरवरी। जानेमाने पार्श्वगायक दर्शन रावल का आने वाला गाना ‘साथिया’ ऑफिशियल रिलीज़ से पहले ही फैंस के दिलों को छू चुका है। दर्शन् रावल ने हाल ही में इस गाने को स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया, जिससे दर्शकों को 25 फरवरी को होने वाली रिलीज़ से पहले ही इसकी एक खास झलक मिल गई। दर्शन रावल ने परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि साथिया ने कल रात स्टेज पर अपनी जर्नी शुरू की अविस्मरणीय। अभी भी उस एहसास से बाहर नहीं आ पाया हूँ। साथिया, 25 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है। इसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया। अपने चार्टबस्टर रोमांटिक गानों के लिए मशहूर दर्शन रावल हर नए ट्रैक के साथ फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं, और ‘साथिया’ भी उनकी लिस्ट में यादगार गीत साबित होने वाली है।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

