Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट, 40 की स्पीड में चलेंगी हवाएं
    • सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज, नेग लेने आए किन्नर ले गए दूल्हे को साथ
    • निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी
    • राहुल जी आपके नेता अगर वीर शिवाजी से टीपू सुल्तान की बराबरी जैसे बयान देते रहे तो जनाधार खिसकते देर नहीं लगेगी
    • पुरातन छात्र सम्मेलन में बड़े लोगों का ही महिमामंडन क्यों, स्थानीयों को भी दिया जाना चाहिए सम्मान
    • पाकिस्तान पर भारत की जीत सभी को बधाई
    • एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ को नए दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा
    • हिया का म्यूजिक वीडियो ‘शर्माना’ अक्षय कुमार ने किया रिलीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ को नए दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा
    एंटरटेनमेंट

    एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ को नए दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 16 फरवरी। फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ‘हीर रांझा’ ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी। पुरानी क्लासिक लव स्टोरी होने के बावजूद, ‘हीर रांझा’ को आज के दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा।
    यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्यार के मायने फिर से लिखेगी और एक ऐसी जादुई दुनिया बनाएगी जिसमें दर्शक पूरी तरह खो जाएंगे। जैसे ही फिल्म के नाम का खुलासा हुआ, ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ‘हीर रांझा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद अली करेंगे।
    एकता कपूर ने कहा कि इम्तियाज़ और साजिद के पास प्यार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ दिखाने का एक खास हुनर है। ‘लैला मजनू’ को भले ही अपना मुकाम बनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आज वह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है! ‘हीर रांझा’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जो वक्त और जज्बातों की सीमाओं को पार करने का दम रखती है। हमें उम्मीद है कि अपनी कहानी कहने के अंदाज़ से हम भारत और पूरी दुनिया के दर्शकों के दिलों को छू पाएंगे।” प्रेजेंटर इम्तियाज अली ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “हीर रांझा की अपनी एक अलग ही दुनिया और लय हैकृयह आज की जनरेशन के प्यार की भाषा बोलती है, फिर भी इसमें कुछ ऐसा है जो हमेशा बना रहने वाला है। एकता के साथ दोबारा काम करना एक पुराने भावनात्मक रिश्ते को आगे बढ़ाने जैसा महसूस होता है।”
    इम्तियाज अली की इस पेशकश को शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली प्रोड्यूस कर रही हैं। ‘हीर रांझा’ एक मशहूर रोमांटिक फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिससे वैलेंटाइन डे पर हुआ यह ऐलान सदाबहार प्रेम कहानियों के फैंस के लिए बेहद खास बन गया है।

    'Heer Ranjha' Desh Ekta Kapoor and Imtiaz Ali entertainment Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट, 40 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

    February 16, 2026

    सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज, नेग लेने आए किन्नर ले गए दूल्हे को साथ

    February 16, 2026

    निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी

    February 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.