मथुरा, 07 फरवरी। गोंडवाना एक्सप्रेस में अनधिकृत वेंडर की बीड़ी के धुएं से सक्रिय हुई स्मोक सेंसर प्रणाली ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन करीब 17 मिनट भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी रही। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। बीड़ी पी रहे अनधिकृत वेंडर के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
चलती ट्रेन में बीड़ी पीना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पूरी ट्रेन की रफ्तार भी रोक सकता है। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस एक्सप्रेस में एक अनाधिकृत वेंडर की लापरवाही के कारण ऐसा ही कुछ हुआ।
वेंडर द्वारा पी गई बीड़ी के धुएं से ट्रेन का आधुनिक श्स्मोक सेंसरश् सक्रिय हो गया, ट्रेन को भूतेश्वर स्टेशन के पास आपातकालीन स्थिति में रोकना पड़ा। बीड़ी के धुएं से गोंडवाना एक्सप्रेस की रफ्तार हवा हो गई। जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में गुरुवार रात 2.47 बजे आरपीएफ को आग लगने की सूचना मिली। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्टाफ प्रियवत दहिया ने बताया कि भूतेश्वर-वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के मध्य स्मोक सेंसर एक्टिवेट हुआ था। इस कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।
कोच संख्या बी-2 की गैलरी में खड़े अनाधिकृत वेंडर बीड़ी पी रहा था। ट्रेन के स्मोक सेंसर को बंद करना पड़ा। ट्रेन करीब 17 मिनट खड़ी रही और रात 3.04 बजे रवाना हुई। वेंडर इंद्रपाल निवासी लीलाधर का पुरा मैथाना थाना सराय, छौला, मुरैना पर कार्रवाई की गई है।
थाना आरपीएफ प्रभारी यूके कौशिक ने बताया कि वेंडर के पास चाय की बिक्री के लिए कोई अधिकार पत्र नहीं था।
Trending
- बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
- आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को जीतना जरूरी
- कानून भी बन गया समाज की सोच भी बदल रही है युवतियां भी हर क्षेत्र में स्थापित कर रही हैं कीर्तिमान लेकिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं कब रूकेंगी
- सूटकेस-बोरियों में मिली 4 लाश मामले में ‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ ने खोला राज, एक आरोपी गिरफ्तार
- पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया कौन होगा भारत का टी-20 कप्तान
- वैभव सूर्यवंशी से खतरा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को
- वैध विवाह हुआ हो और पत्नी बालिग हो तो फिर नहीं बनता पति पर दुष्कर्म का मामला : राजस्थान हाईकोर्ट
- सांवलिया सेठ के खजाने में पहले ही दिन निकले 11.30 करोड़, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की गिनती अभी बाकी

