बिजनौर, 31 जनवरी। किरतपुर के गांव छितावर के निधि पब्लिक स्कूल में दसवीं के दो छात्रों की चोटी काटने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चोटी काटने का कारण पूछा, जिस पर प्रिंसिपल ने चोटी काटने के बाद ही प्री-बोर्ड परीक्षा में बैठाने की बात की। प्रकरण से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है। गत दिवस इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। वीडियो में निधि पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों की चोटी काटने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।
चोटी काटे जाने की शिकायत लेकर गत दिवस भारतीय कश्यप सेना संगठन के जिला महामंत्री रोशन कश्यप, सत्यम कश्यप, अंकुश कश्यप, सौरभ ने स्कूल में चोटी कटवाने का विरोध किया। आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों की चोटी काटी गई। उधर, प्रिंसिपल अरुण कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बताया कि छात्रों ने खुद ही अपनी चोटी काट ली।
उन्होंने बताया कि छात्रों पर फीस बकाया थी। फीस मांगने पर ही छात्र और अभिभावक झूठा आरोप लगा रहे हैं। गत दिवस प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई। मात्र एक छात्र परीक्षा देने नहीं आया। खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है, हालांकि जांच कराने की बात कही है। उधर, ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत डीएम कार्यालय में कर कार्रवाई की मांग की है।
स्कूल की मान्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक की है, लेकिन स्कूल में कक्षा दस के छात्र भी पढ़ रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा दस के कुछ छात्रों की परीक्षा स्कूल में दिलाई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मान्यता की भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending
- चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी
- अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा
- पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों
- चारधाम यात्रा: 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी सिर्फ 15 दिन की अनुमति
- 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
- चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
- समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
- चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे

