Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
    • एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
    • कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में आएगी 59 साल बाद
    • गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार, तनाव और नफरत होगी कम : मदनी
    • सीबीआई ने रिटायर्ड नेवी अफसर के फ्लैट पर मारा छापा
    • मदन मोहन विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
    • एडेड राजकीय कॉलेजों में टक्कर, 18 हजार पंजीकरण
    • फर्जी बाबा खरात ईडी की हिरासत में 26 मई तक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»30 अप्रैल तक राम मंदिर का निर्माण होगा पूरा, मार्च में श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे सप्त मंदिर
    देश

    30 अप्रैल तक राम मंदिर का निर्माण होगा पूरा, मार्च में श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे सप्त मंदिर

    adminBy adminJanuary 31, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या 31 जनवरी। राम मंदिर के निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दो दिवसीय बैठक के दौरान साफ किया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है.

    नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, निर्माण में लगी प्रमुख एजेंसियां एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अपने इंजीनियरों और श्रमिकों को दूसरी परियोजनाओं में शिफ्ट कर देंगी. इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल तक सभी जरूरी कागजात और भुगतान से जुड़े बिलों की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाए.

    मंदिर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने भरोसा दिलाया कि एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने तीन साल की गारंटी दी है. इसी वजह से भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए दोनों संस्थाओं की एक छोटी यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि अगर कहीं कोई दिक्कत आती है, तो उसका तुरंत समाधान किया जा सके.

    उन्होंने बताया कि फिलहाल मंदिर परिसर में केवल ऑडिटोरियम का काम शेष है. इसे भी 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी का राज्य निर्माण निगम के साथ जो एग्रीमेंट है, उसे भी जल्द राम मंदिर ट्रस्ट अपने अधीन ले लेगा.

    खर्च को लेकर जानकारी देते हुए नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि अब तक मंदिर निर्माण पर करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इनमें से लगभग 1600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. शेष राशि का भुगतान भी तय प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.
    अयोध्या में प्रस्तावित कैंसर इंस्टीट्यूट को लेकर उन्होंने कहा कि जमीन हस्तांतरण में देरी के कारण काम रुका हुआ है, लेकिन अस्पताल का डिजाइन तैयार कर लिया गया है और जल्द निर्माण शुरू होगा. वहीं, राम मंदिर की फसाड लाइट जुलाई-अगस्त तक तैयार हो जाएगी.

    श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर यह है कि सप्त मंदिर में आम लोगों के दर्शन मार्च महीने से शुरू होने की संभावना है.

    ayodhya ram-mandir tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती

    May 21, 2026

    एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम

    May 21, 2026

    कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में आएगी 59 साल बाद

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.